फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary: अपना करियर भुला पति के प्रमोशन में जुटीं सपना चौधरी! हर रोज कर रहीं यह काम

Wed, 02 Nov 2022 03:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपने डांस और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। सपना चौधरी के फैंस की कमी नहीं है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ती है। यही वजह है कि देसी क्वीन के डांस शो में बेहिसाब भीड़ रहती है। सोशल मीडिया पर भी सपना की अच्छी फैन फॉलोइंग है और अक्सर सपना अपने फोटो और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं। मगर, इन दिनों सपना चौधरी सिर्फ एक ही गाने पर रील्स बना रही हैं और यह गाना किसी और का नहीं, बल्कि उनके पति वीर साहू का है।

Anshuman Jha Wedding: एक-दूजे के हुए अंशुमन झा और सिएरा, झील किनारे फिल्मी अंदाज में रचाई शादी
विज्ञापन

2 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि सपना चौधरी के पति और सिंगर वीर साहू का नया गाना 'पक्का हरियाणे का' हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने के प्रमोशन के मामले में सपना चौधरी कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इन दिनों वह ज्यादातर वीडियो 'पक्का हरियाणे का' गाने पर ही साझा कर रही हैं। कल उन्होंने ट्रैक्टर पर बैठकर डांस करते हुए का वीडियो साझा किया था, तब भी उन्होंने इसी गाने पर ठुमके लगाए। अब आज फिर सपना ने एक वीडियो साझा की है।

Pathaan Poster: शाहरुख खान ने साझा किया 'पठान' का नया पोस्टर, दमदार लुक में आए नजर
विज्ञापन

3 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी का आज का वीडियो भी काफी जबरदस्त है। इसमें उनका लुक बेहद प्यारा लग रहा है। वीडियो में सपना रिप्ड जींस और बेबी पिंक कलर की कार्टून प्रिंट टी-शर्ट में नजर आ रही हैं। उनका हेयरस्टाल भी काफी कमाल का लग रहा है। वहीं, सपना चौधरी के डान्स मूव्स हमेशा की तरह जबरदस्त हैं। इस पोस्ट के साथ सपना चौधरी ने कैप्शन लिखा है, आख्या ते लगे था 'जहरी'। 
 
विज्ञापन

4 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी के इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर किसी को सपना का अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। यूजर्स हार्ट और फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वाह जी वाह.... बाबे की जय बात-बात पै महाकाल का टैटू हाथ पै।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपका अंदाज जबरदस्त है मैडम।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसीलिए आपको कहते हैं क्वीन ऑफ डांस।'
 

Priyanka Chopra: मोरबी दुर्घटना पर प्रियंका ने जताया शोक, पोस्ट साझा कर कहा- जिन लोगों का आज निधन हुआ है...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें