फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anshuman Jha Wedding: एक-दूजे के हुए अंशुमन झा और सिएरा, झील किनारे फिल्मी अंदाज में रचाई शादी

Wed, 02 Nov 2022 02:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एक-दूजे के हुए अंशुमन झा और सिएरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता और फिल्म निर्माता अंशुमन झा शादी के बंधन में बंध गए हैं। लंबे इंतजार के बाद उत्तरी कैरोलिना में एक निजी शादी समारोह में अंशुमन झा और एथलीट सिएरा विंटर्स ने शादी रचाई है। शादी समारोह के दौरान सिएरा के पिता उन्हें झील के किनारे ले गए, जहां दूसरी तरफ अंशुमन उनका इंतजार कर रहे थे। अंशुमन झा और सिएरा ने खुले गगन के तले फिल्मी अंदाज में एक-दूसरे का हाथ थामा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी समारोह में कुछ करीबी ही शामिल हुए। 

Shahrukh Khan: अपने आशियाने को सजाने में गौरी को लगे थे चार साल, देखें शाहरुख खान के मन्नत की खूबसूरत तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 4
एक-दूजे के हुए अंशुमन झा और सिएरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोविड के चलते अंशुमन को अपनी शादी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। हालांकि, अब वह भव्य तरीके से शादी के बंधन में बंध गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद अंशुमन और सिएरा अपने हनीमून के लिए अलास्का के लिए उड़ान भरेंगे। इसके बाद अंशुमन भारत आकर अपनी आगामी फिल्म 'लकड़बग्गा' के प्रमोशन में जुटेंगे। वहीं, सिएरा इजरायल के लिए उड़ान भरेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिएरा 25 नवंबर को आयरन मैन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए जा रही हैं। 

Pathaan Teaser: पठान का टीजर देख बोले फैंस- 'द किंग इज बैक', सोशल मीडिया पर शुरू हुई प्रभास की 'साहो' से तुलना
विज्ञापन

3 of 4
एक-दूजे के हुए अंशुमन झा और सिएरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने स्पेशल दिन के बारे में बात करते हुए अंशुमन ने कहा, 'सिएरा ने हमेशा सर्द मौसम में शादी करने का सपना देखा और वहीं उनके पिता सैम का सपना हमेशा शादी के दौरान उसे झील के उस पार ले जाने का रहा।' इस खास मौके पर अंशुमन ने अपनी मां को भी याद किया। उन्होंने कहा, 'मेरी शादी देखना मेरी मां का सपना था। मुझे यकीन है कि मां आज मेरी शादी देख रही होंगी।' उन्होंने सिएरा के बारे में कहा, 'मैंने हमेशा एक ऐसी जीवनसाथी पाने का सपना देखा था जो मुझे प्रेरित करती रहे। इस दिन बहुत सारे सपने सच हुए। यह एक परफेक्ट दिन रहा। सभी का शुक्रिया।' 

Priyanka Chopra: मोरबी दुर्घटना पर प्रियंका ने जताया शोक, पोस्ट साझा कर कहा- जिन लोगों का आज निधन हुआ है...
विज्ञापन

4 of 4
एक-दूजे के हुए अंशुमन झा और सिएरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अंशुमन ने आगे कहा कि जिंदगी के एक महत्वपूर्ण पड़ाव में आगे बढ़ते हुए खुशी महसूस हो रही है। शादी में व्हाइट गाउन में सिएरा बेहद खूबसूरत नजर आईं, वहीं ब्लैक सूट में अंशुमन का लुक भी जबरदस्त लगा। 84 वर्षीय एल्मर हॉल ने भी इस शादी में हिस्सा लिया और नव विवाहित दंपत्ति को आशीर्वाद दिया। इसके अलावा अंशुमन के दोस्त और साथी अभिनेता परेश पाहूजा भी मौजूद रहे।

Pathaan Poster: शाहरुख खान ने साझा किया 'पठान' का नया पोस्टर, दमदार लुक में आए नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें