फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary: स्टेज शो के दौरान सूट क्यों पहनती हैं सपना चौधरी? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 18 Aug 2022 07:10 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर डांसिंग क्वीन के नाम से जानी जाती हैं। सपना का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। सपना चौधरी स्टेड पर आते ही न जानें कितने फैंस के दिलों में आग लगा देती हैं। सपना के न जाने कितने फैंस ऐसे हैं जो उनका लाइव परफॉर्मेंस छोड़ना नहीं चाहते हैं। फैंस चाहे सपना चौधरी के कितने बड़े फैन क्यों न हों, लेकिन आपके दिमाग में शायद ही ये सवाल आया हो कि आखिर सपना चौधरी सिर्फ सूट पहनकर ही डांस क्यों करती हैं? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सपना चौधरी के सिर्फ सूट पहनने के पीछे का राज आखिर क्या है।
विज्ञापन

2 of 4
सपना चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
सपना चौधरी सिर्फ अपनी मेहनत की बदौलत आज इतनी मशहूर हैं। वह स्टेज शो के जरिए अच्छी कमाई करती हैं और आलीशान जिंदगी जीती हैं। फिर आखिर क्या वजह है कि सपना चौधरी को हमेशा सूट में ही थिरकते हुए देखा जाता है। क्या उन्हें किसी ने ऐसा करने के लिए मजबूर किया है, या फिर किसी और वजह से ववह ऐसा करती हैं। दरअसल सपना चौधरी के स्ट्रगल के बारे में तो हर कोई जानता है कि उन्होंने बहुत ही  छोटी उम्र में डांस करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 4
सपना चौधरी - फोटो : amar ujala
पिता के निधन के बाद सारा बोझ सपना के कंधों पर आ गया था। ऐसे में वह दिन में पढ़ाई करती थीं और रात में स्टेज शो करती थीं। एक इंटरव्यू के दौरान सपना ने बताया था कि शुरुआत में तो लड़के उनका खूब मजाक बनाते थे, तो वह उनकी पिटाई कर देती थीं। वहीं सूट पहनने को लेकर सपना चौधरी ने खुद खुलासा किया था कि एक बार उन्होंने डांस करने के लिए लहंगा पहना था। उन्होंने अपना लहंगा एकदम हटकर बनवाया था। लेकिन उस लहंगे को पहनकर वह डांस नहीं कर पा रही थीं। 
विज्ञापन

4 of 4
हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
सूट पहनकर डांस करना सपना चौधरी का कोई स्टाइल नहीं था। उन्हें ऐसा करने के लिए उनकी मम्मी ने कहा था, वो भी सिर्फ सपना को किसी भी तरीके की अभद्रता से बचाने के लिए। उसके बाद से उन्होंने सोच लिया कि अब वह सिर्फ पूरे कपड़े पहनकर ही डांस करेंगी, चाहे किसी को पसंद आए या न आए। तब ये सपना का ये स्टाइल हरियाणा का फैशन सेंस बन गया है और अब वहां की ज्यादातर डांसर सपना की नकल करते हुए सूट पहनकर ही डांस करती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें