फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary: इंटरनेट पर धूम मचा रहा सपना चौधरी का नया गाना, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर यूं मनाया जश्न

Tue, 30 Aug 2022 06:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी अपने म्यूजिक वीडियोज की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उनका गाना 'लव यू गोरी रे' रिलीज हुआ है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने का सपना जोर शोर से प्रचार कर रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने का एक रील साझा किया है। इस इंस्टा रील पर में सपना अपने नए गाने पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सपना चौधरी का नया गाना 'लव यू गोरी रे' रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सपना को 'लव यू गोरी रे' गाने पर लिपसिंक करते हुए देखा जा सकता है। सपना का यह इंस्टा पोस्ट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उनके फैंस इस पोस्ट पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'माइंड ब्लोइंग गाना है मैम जी।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं सपना जी।' एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'आप बहुत क्यूट हैं।' इसके अलावा ज्यादातर यूजर हार्ट इमोजी इस पोस्ट पर शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सपना चौधरी का नया गाना 'लव यू गोरी रे' रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सपना का यह गाना पिछले दिनों रिलीज हुआ है। जो जमकर धमाल मचा रहा है। गाने में सपना देसी अंदाज में नजर आ रही हैं। सपना चौधरी पर फिल्माए इस गाने को नोनू राणा ने अपनी आवाज दी है। इस म्यूजिक वीडियो में सपना गांव के रंग में पूरी तरह से रंगी हुई नजर आ रही हैं। बहुत कम समय में इस गाने ने लाखों व्यूज बटोर लिए हैं।
विज्ञापन

4 of 4
सपना चौधरी-खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
इससे कुछ दिनों पहले उनका एक और गाना रिलीज हुआ था दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रहा था। सपना के इस गाने का नाम 'चटक मटक' था जिसमें उनके साथ भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी दिखे थे। दोनों के फैंस को यह ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी पसंद आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें