फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान नहीं रहा सपना चौधरी का सफर, इस वजह से जहर खाकर की थी सुसाइड की कोशिश

Sun, 07 Jul 2019 12:43 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sapna choudhary - फोटो : social media
मशहूर डांसर सपना चौधरी ने दिल्ली भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत पार्टी की सदस्यता ले ली है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मनोज तिवारी समेत दूसरे नेताओं के बीच सपना चौधरी पार्टी में शामिल हो गई हैं। पिछले दिनों लोकसभा चुनावों के दौरान सपना चौधरी पार्टी के लिए प्रचार करती हुई देखी गई थीं। तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि वो भाजपा ज्वाइन कर लेंगी। सपना चौधरी का विवादों से खूब नाता रहा है, एक वक्त ऐसा था जब उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश भी की थी। 
विज्ञापन

2 of 5
sapna choudhary - फोटो : file photo
सपना चौधरी अपनी एक रागनी के कारण विवादों में आ गई थीं। 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने रागनी 'बिगड़ग्या' गाई थी। इस रागनी में उन्होंने जातिसूचक शब्द बोले थे। रागनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में बहुजन आजाद मोर्चा ने शिकायत दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
sapna choudhary - फोटो : social media
ये सब होने के बाद हरियाणवी म्यूजिक कम्पनी मोर म्यूजिक ने सपना चौधरी से नाता तोड़ लिया था। मोर म्यूजिक कम्पनी के संचालक राजेश मोर ने एलान किया कि सपना चौधरी से उनकी कम्पनी का कोई ताल्लुक नहीं है। साथ ही कंपनी ने कहा कि सपना चौधरी अगर उनके गानों पर परफॉर्मेंस देंगी तो कंपनी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेगी।

4 of 5
sapna choudhary - फोटो : file photo
मामले में सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर सपना चौधरी को लेकर भद्दे कमेंट्स किए गए और चरित्र हनन की कोशिश की गई। इस बात से आहत होकर सपना चौधरी ने जहर खा लिया था और आत्महत्या की कोशिश की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sapna choudhary - फोटो : social media
सपना कई दिन तक आईसीयू में भर्ती रही थीं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब वो पहली बार मीडिया के सामने आईं तो उनका दर्द छलक पड़ा। सपना ने कहा था कि सोशल मीडिया में उनके बारे में हर रोज अश्लील मैसेज पोस्ट किए जा रहे थे। यही नहीं लाइव प्रोग्राम के दौरान भी कई बार सरेआम अश्लील हरकतें हो रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें