फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच से फर्श तक: देसी है सपना चौधरी का अंदाज, पोछा लगाते वायरल हुआ वीडियो

Thu, 06 May 2021 01:14 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Social media
अबतक लोगों ने मशहूर डांसर सपना चौधरी को मंच पर डांस करते हुए देखा है। लेकिन अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्टेज पर ठुमका लगाते नहीं बल्कि फर्श पर पोछा लगाती नजर आ रही हैं। जी हां, मशहूर डांसर सपना चौधरी के डांस के हजारों-लाखों दीवाने हैं। जब वो गाने पर थिरकती हैं तो लोग दिल थाम के बैठ जाते हैं। सपना का देसी अंदाज सबको रिझा लेता है। अब वह उसी देसी अंदाज में अपने घर में पोछा लगाती नजर आ रही हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


 
विज्ञापन

2 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Insatagram- @itssapnachoudhary
सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो समय-समय पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस उनके पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते हैं, लेकिन इस बार सपना के फैंस हैरान हैं। क्योंकि उन्होंने अपने इंस्टा पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो फर्श पर पोछा लगाती नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Insatagram- @Sapnachoudhary
इस वीडियो की शुरुआत सपना के गाने से होती है। टीवी स्क्रीन पर उन्हीं का गाना 'घुंघरू' प्ले हो रहा है। इससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि अभिनेत्री घर का काम करते हुए भी अपना गाना एंजॉज करती हैं। आगे सपना टी शर्ट और पैजामा पहनकर पोछा लगा रही हैं। फैंस उनका ये रूप देखकर काफी हैरान हैं।

4 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Insatagram- @Sapnachoudhary
ये वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। साथ ही तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। किसी ने कहा वाह जी वाह। तो किसी ने पूछ डाला कि मेड कहां गई लॉकडाउन में हटा दिया क्या? सपना चौधरी के फैंस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Insatagram- @Sapnachoudhary
बता दें कि सपना चौधरी ने हरियाणा की ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे वो हरियाणा और आस-पास के राज्यों में रागिनी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने लगीं और उनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई। इसे देखते हुए सपना चौधरी बाद में 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा भी बनीं और उनकी लोकप्रियता को चार चांद लग गए। वर्कफ्रंट की बात करें तो वो रवि किशन और मनोज तिवारी के साथ एंड टीवी की क्राइम सीरीज 'मौका-ए-वारदात' में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें