हरियाणा की मशहूर डांसर और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की खबर थी । लेकिन 24 मार्च को एक बयान जारी करते हुए सपना ने किसी भी पार्टी में शामिल होने से इंकार कर दिया है । सपना ने खुद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की । इसमें उन्होंने कहा कि अगर वो कोई पार्टी ज्वॉयन करेंगी तो पहले बताएंगी ।
विज्ञापन
2 of 5
क्या झूठ बोल रही हैं सपना चौधरी?
- फोटो : ANI
सपना ने आगे कहा कि भविष्य में भी कांग्रेस में शामिल हाेने का उनका कोई प्लान नहीं है । उनकी राज बब्बर से कभी भी मुलाकात नहीं हुई है । सपना ने कहा कि मीडिया में जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं वो पुरानी हैं । लेकिन उनके इस दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्योंकि कुछ तस्वीरें दूसरी ओर इशारा कर रही हैं। सपना चौधरी के कांग्रेस की सदस्यता लेने की एक रसीद सामने आई है। साथ ही एक फॉर्म भी सामने आया है जिस पर उनकी सदस्यता से जुड़ी सारी जानकारी है। इस फॉर्म पर सपना के दस्तखत भी हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव नरेंद्र राठी ने कहा है कि सपना चौधरी ने खुद सदस्यता फॉर्म भरा। उनकी बहन ने भी पार्टी की सदस्यता ली है। उनके पास दोनों के फॉर्म मौजूद हैं।
विज्ञापन
3 of 5
sapna choudhary
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि बीते दिन मीडिया में सपना चौधरी के बारे में कांग्रेस में शामिल होने की खबरें वायरल हो गईं थीं । खबर थी कि उन्हें उत्तर प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष राज बब्बर के नई दिल्ली स्थित आवास में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। ऐसी भी अफवाहें शुरू हो गई थी कि कांग्रेस सपना को मथुरा से चुनाव मैदान में उतार सकती है। इस सीट पर भाजपा ने फिल्म अभिनेत्री व मौजूदा सांसद हेमा मालिनी को टिकट दिया है।
4 of 5
sapna choudhary
खबर थी कि कुछ दिन पहले सपना चौधरी कांग्रेस हाईकमान से भी मिली थीं। उन्होंने कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि सपना के बयान आने के बाद ये खबर झूठी साबित हुई है ।
खबर तो ये भी थी कि सपना लंबे समय से कांग्रेस के संपर्क में थी। सपना कांग्रेस पार्टी में शामिल होना चाहती थीं लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त रखी थी। सपना चौधरी ने कहा था कि अगर कांग्रेस उन्हें चुनाव लड़वाती है तो ही वो पार्टी में शामिल होंगी । अब सपना चौधरी ने मीडिया के सामने इन सारी खबरों को झूठा करार दिया है ।