बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से साफ इनकार किया है । शनिवार यानी 23 मार्च को सपना के कांग्रेस में शामिल होने की खबर आई थी । कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं । इनमें से एक तस्वीर में सपना, प्रियंका गांधी के साथ नजर आई थीं ।
विज्ञापन
2 of 6
क्या झूठ बोल रही हैं सपना चौधरी?
- फोटो : ANI
इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने एक ट्वीट कर सपना का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया था। अभी इस खबर को आए हुए 24 घंटे भी नहीं बीते थे, सपना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई । यहां उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों को अफवाह बताया ।
सपना ने कहा, 'मेरी कांग्रेस में जाने की कोई इच्छा नहीं है। मैं कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करूंगी और मेरी राज बब्बर से कोई मुलाकात नहीं हुई है। मीडिया में जो तस्वीरें चल रही हैं वो पुरानी हैं । मैं एक कलाकार हूं और राजनीति में जाने या चुनाव लड़ने की फिलहाल कोई इच्छा नहीं है ।'
4 of 6
sapna choudhary
सपना के सफाई देने के कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं जो उनके कांग्रेस में शामिल होने के सबूत देती हैं । सपना चौधरी के कांग्रेस की सदस्यता लेने की एक रसीद सामने आई है। साथ ही एक फॉर्म भी सामने आया है जिस पर उनकी सदस्यता से जुड़ी सारी जानकारी है।
विज्ञापन
5 of 6
sapna choudhary
इस फॉर्म पर सपना के दस्तखत भी हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव नरेंद्र राठी ने कहा है कि सपना चौधरी ने खुद सदस्यता फॉर्म भरा। उनकी बहन ने भी पार्टी की सदस्यता ली है। उनके पास दोनों के फॉर्म मौजूद हैं। अब इन पर्चों की तस्वीरें वायरल हुईं तो सोशल मीडिया यूजर्स ने भी सपना को ट्रोल करना शुरू कर दिया ।
एक यूजर ने लिखा, 'फ्री की पब्लिसिटी मिल गई ।' एक और यूजर ने लिखा, 'फिर पर्चे क्यों भरे थे ।' एक यूजर ने लिखा, 'सपना ने तो मना कर दिया । अब ढिंचैक पूजा को अप्रोच कर लो ।' लोग इस तरह के कमेंट कर सपना को ट्रोल कर रहे हैं ।