सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी को अपने बीच पाकर भारतीय सेना के नौजवान भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वे सपना चौधरी का जोरदार स्वागत करते नजर आ रहे हैं। सभी ने सपना चौधरी के साथ सेल्फी ली और तस्वीरें क्लिक कराईं। इस वीडियो के साथ सपना चौधरी ने धांसू कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'कोई पत्थर न लोहा है, न शोला है, सभी का सम्मिलित प्रारूप, भारत का सिपाही है।' इसके साथ उन्होंने दिवाली की बधाई दी है।