फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए सपना चौधरी का नया डांस VIDEO, नीले सूट में गजब ढा रही ये हरियाणवी डांसर

Thu, 15 Nov 2018 03:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sapna chaudhary - फोटो : instagram
मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गौरतलब है कि सपना के चाहने वालो की कमी नहीं है। अपनी बेशुमार लोकप्रियता के चलते कई दफा सपना अपने फैन्स के बीच ही फंस जाती हैं लेकिन सपना इन मुसीबतों से अच्छे से निपटना जानती हैं। दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सपना चौधरी को पहली बार गुस्से में देखा गया है...आइए जानते हैं आखिर क्यों आया सपना चौधरी को गुस्सा... 
विज्ञापन

2 of 5
सपना चौधरी
गौरतलब है कि सपना चौधरी हाल ही में एक कार्यक्रम करने उत्तर प्रदेश के मशूहर जिले गाजियाबाद पुहंची थीं। इस दौरान सपना को देखने पहुंचे वहां मौजूद भारी भीड़ ने सपना की गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया। लेकिन हद तब हो गई जब कुछ लोग सपना की गाड़ी पर हाथ मारने लगे। ऐसे में सपना का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह गाड़ी से उतरीं...
विज्ञापन

3 of 5
डांसर सपना चौधरी
कार से उतरने के बाद हंगामा कर रह लोगों पर सपना का गुस्सा फूटा। सपना ने कहा 'ये गाड़ी किसी के बाप की नहीं है, थारे बाप ने लाके दी है यो। इस दौरान सपना बिल्कुल आपे से बाहर थीं। लेकिन भीड़ में मौजूद एक शख्स ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। 

4 of 5
डांसर सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी को मोस्ट पॉपुलर विवादित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 में देखा गया था। वह दिवाली से कुछ ही दिन पहले घरवालों का इनजॉय करने शो में गई थीं। इस दौरान सपना ने जमकर डांस भी किया। सपना का डांस देख घरवाले मस्त हो गए और वे भी सपना की बीट पर कमर हिलाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डांसर सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
आखिर में आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले सपना की पुरानी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी। ऐसा पहली बार नहीं है जब सपना की वीडियो इस तरह वारयल हुई हो। दरअसल, सपना के फैन्स उनकी वीडियो को समय-समय पर वायरल करते ही रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें