फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली से लीक हो गई दुल्हन दीपिका पादुकोण की तस्वीर, सफेद ड्रेस और दो चोटी बांधे ये क्या कर रही हैं

Thu, 15 Nov 2018 03:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
कोंकणी रीति रिवाज से शादी कर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पति—पत्नी बन चुके हैं। अब आज यानी 15 नवंबर को दीपिका और रणवीर सिंधी तरीके से शादी करेंगे। खबरों की मानें तो कल से ज्यादा बड़ा जश्न आज होगा। इटली के लेक कोमो को लाल रंग के फूलों से सजाया गया है। कहा जा रहा है कि इस दिन भी दीपिका और रणवीर सब्यसांची के डिजाइन किए हुए कपड़े पहनेंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
जानकारी के मुताबिक, आज के दिन दीपिका लहंगा पहन रही हैं। कोंकणी रीति—रिवाज से शादी होने के बाद दीपिका और रणवीर की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। दीपिका और रणवीर के फैंस को उनकी शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार था लेकिन इस स्टार कपल ने अपनी वेडिंग को प्राइवेट रखना चाहा।
 


 
विज्ञापन

3 of 5
deepika, ranveer - फोटो : instagram
इसके चलते उन्होंने वेन्यू पर पहुंचे गेस्ट के मोबाइल और कैमरे पर स्टिकर चिपकवा दिए। इस वजह से अंदर की तस्वीरें अभी तक सामने नहीं आ पाई हैं। फैंस दीपिका और रणवीर की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच इटली से दीपिका की एक फोटो सामने आई है। इसमें वो सफेद रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
 

4 of 5
deepika, ranveer - फोटो : instagram
इसके अलावा दीपिका ने दो चोटी बांध रखी है। दीपिका की इस तस्वीर से साफ जाहिर है कि वो बेहद खुश हैं। इसके अलावा कुछ देर पहले ही दीपिका की दुल्हन के लिबास में एक और फोटो सामने आई है। इस फोटो के साथ ऐसी खबरें आ रही हैं कि दीपिका और रणवीर शाम को 6 बजे सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर शेयर कर सकते हैं। दीपवीर ने शादी से पहले ही यह सब तय कर लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपवीर चाहते थे कि दोनों रीतियों से शादी होने के बाद ही फैंस के साथ अपनी शादी की तस्वीर शेयर करें। दीपवीर की तरफ से शादी को प्राइवेट अफेयर रखा गया है। यहां तक कि विला के आसपास पानी में भी सिक्योरिटी गार्ड तैनात है। इतनी प्राइवेसी के बाद भी दीपिका-रणवीर की शादी से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें सामने आईं। रणवीर सिंह की दूल्हे के कपड़े वाली तस्वीर काफी चर्चा में रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें