फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच सपना चौधरी का सामने आया नया लुक

Mon, 01 Apr 2019 05:43 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sapna Chaudhary - फोटो : instagram
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) को लेकर खबरों का बाजार गरम है। कांग्रेस के बाद सपना चौधरी का नाम भाजपा से जोड़ा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो सपना भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव की स्टार कैंपेनर बन सकती हैं। इस पूरे मामले पर सपना ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सपना की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। इन खबरों के बीच सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) ने सोशल मीडिया पर नई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में सपना चौधरी का लुक पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Sapna Chaudhary - फोटो : instagram
यह तस्वीरें सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की गई है। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा गया है। तब बोले जब आपको ऐसा लगे कि आपके शब्द मौन रहने से ज्यादा बेहतर हैं। इन तस्वीरों में सपना चौधरी वेस्टर्न ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों पर भी एक्सपेरिमेंट किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Sapna Chaudhary - फोटो : instagram
तस्वीरों में सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) कर्ल बालों में नजर आ रही हैं। यह लुक उन पर जंच रहा है। ड्रेस की बाद करें तो सपना ने लॉग स्कर्ट के साथ टॉप पहना हुआ है जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है। सपना चौधरी के लुक में यह बदलाव 'बिग बॉस सीजन 12' के दौरान ही देखने को मिला था। इस शो ने सपना चौधरी को शोहरत का नया मुकाम दिया था।

4 of 5
Sapna Chaudhary - फोटो : instagram
इस शो के बाद सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) ने फिल्म 'नानू की जानू' की। इसके साथ ही स्टेज शोज भी करती रहीं। वहीं अब लोकसभा चुनाव के दौरान भी सपना चौधरी चर्चा में बनी हुई है। पहले सपना चौधरी की कांग्रेस पार्टी में ज्वाइन करने की बात कही जा रही थी। हालांकि बाद में सपना चौधरी ने इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद सपना की भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ तस्वीरें सामने आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sapna Chaudhary and Manoj Tiwari - फोटो : twitter
कहा जा रहा है कि जल्द ही पार्टी सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) को लेकर बड़ा एलान कर सकती है। दरअसल, सपना चौधरी की पॉपुलरिटी में दिन दुनी रात चौगुनी वृद्धि हुई है। सपना चौधरी अब केवल हरियाणा तक ही जाना पहचाना नाम नहीं है बल्कि देशभर में उनके फैंस की संख्या करोड़ों में है। ऐसे में पार्टियों के लगता है कि अगर सपना उनके लिए प्रचार करेंगी तो मतदाताओं पर इसका असर पड़ सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें