सपना चौधरी इन दिनों स्टेज शो से ज्यादा राजनीतिक मंचों पर नजर आ रही हैं। वो दिल्ली में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करती नजर आईं। सपना की फैन फॉलोइंग का फायदा भाजापा होगा या नहीं ये तो 23 मई को चुनाव परिणाम आने के पता चलेगा, लेकिन इस बीच सपना के दो ऐसे वीडियोज वायरल हुए हैं, जिसे देखकर उनके चाहने वालों को जलन जरूर होने लगेगी।