सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
सपना के ठुमके, काजल, जुल्फें और लहराता आंचल यानि हरियाणवी बाला की हर अदा कमाल है। सपना का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पीले रंग से सलवार सूट में स्टेज पर धमाल मचा रही हैं। सपना के इस गाने का वीडियो लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फरवरी में रिलीज हुआ ये गाना अभी भी फैंस की पहली पसंद बना हुआ है।