साउथ इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की फैन फॉलोइंग में उनके निधन के बाद भी कमी आने का नाम नहीं ले रही है। सुपरस्टार जहां अपने फैंस के दिलों पर राज करते थे, वहीं उनके प्रशंसक भी अपने हीरो को आए दिन अलग-अलग तरीके से श्रद्धांजलि देते रहते हैं। जहां पिछले दिनों बेंगुलुरु के स्कूली बच्चों ने एलान किया था कि वे लोग पुनीत राजकुमार के नाम से सेटेलाइट लॉन्च करेंगे , वहीं गणेश उत्सव के रंगा-रंग कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा नजारा दिखा जो सभी के आंखों में आंसू ले आया। गणेश उत्सव के दौरान भी अभिनेता पुनीत राजकुमार को एक विशेष ढंग से श्रद्धांजलि दी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।