फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी को मिला 7 करोड़ का नोटिस तो भड़क कर दिया करारा जवाब, ऐसे तेवर कभी नहीं देखे होंगें आप

Sun, 25 Feb 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हरियाणवी सिंगर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी लगातार सुर्खियों में हैं। पहले बिग बॉस फिर बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर्स के बाद हाल ही में फिल्म वीरे की वेडिंग का उनका गाना 'हट जा ताऊ' लोगों की जुबां पर चढ़ चुका था। इस गाने पर हरियाणवी गायक विकास कुमार ने सपना चौधरी समेत कुल 16 लोगों पर कॉपीराइट का उल्लंघन करने पर 7 करोड़ का नोटिस भिजवाया था। अब सपना चौधरी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
सपना ने कहा कि वह उलटे विकास पर ही मानहानि का दावा करेंगी। सपना ने कहा है कि विकास ने ऐसा करके उन्हें काफी दुख पहुंचाया है। यह कदम उठाने से पहले उन्हें सोचना चाहिए था। सपना ने कहा कि इस गाने से विकास का कोई लेना देना नहीं है। इस गाने का कॉपी राइट रामकेश जीवनपुरवाला के पास है। गाने के रचियता वही हैं। राकेश महज सिंगर हैं और तो और फिल्म के लिए इस गाने को रीक्रिएट किया गया है।
विज्ञापन

3 of 4
बता दें कि इस नोटिस को लेकर पिछले कुछ दिनों से सपना ने चुप्पी साध रखी थी। फिल्म 'वीरे की वेडिंग' में हट जा ताऊ गाने को सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज दी है। गाने को रिलीज हुए महज एक हफ्ता हुआ है। बावजूद इसके अब तक गाने को 10 मिलियन लोग देख चुके हैं। सपना के अलावा फिल्म के निर्माता रजत बख्ती, कलाकार जिमी शेरगिल, पुलकित सम्राट समेत 16 लोगों पर सात करोड़ रुपये का नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

4 of 4
सपना चौधरी का कहना है कि उनकी ओर से भी केस किया जाएगा। फिल्म के निर्माता रजत बख्शी का कहना था कि सभी 16 के 16 लोग सिंगर विकास कुमार पर केस करेंगे। कॉपीराइट का उल्लंघन नहीं हुआ है, राइट्स गाने के रचयिता रामकेश के पास हैं। बात की जाए फिल्म वीरें की वेडिंग की तो इस फिल्म में पुलकिट सम्राट और कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें