अभिनेत्री सुष्मिता सेन के 41वें बर्थडे के मौके पर डांसर सपना चौधरी से जुड़े एक ऐसे राज का खुलासा कर रहे हैं, जो शायद किसी को पता नहीं होगा। बहुत कम लोग जानते होंगे कि सुष्मिता सेन जब मिस यूनिवर्स चुनीं गईं थी तो सपना चौधरी का नाम ही सुष्मिता रख दिया गया था, जो स्कूल जाने तक चला था।
पढ़ें:- Bigg Boss 11: सपना चौधरी के फैंस के लिए छप्पर फाड़ खुशखबरी, हिना को आएगा पसीना
विज्ञापन
2 of 6
सपना चौधरी
यू खुलासा हम नहीं, सपना की मां नीलम चौधरी ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में किया। सपना चौधरी आजकल बिग बॉस में सबसे मजबूत कंटेस्टेंट हैं। डांसर सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी बेटी की परफॉर्मेंस से काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि वे नहीं चाहती थीं कि बेटी अकेली मुंबई जाए। उन्होंने आज तक सपना को किसी शो में अकेले नहीं जाने दिया, वे हमेशा उनके साथ होती थीं। ऐसा पहली बार हुआ है कि सपना अकेली कहीं गई हैं।
पढ़ें:- सपना चौधरी की 'हमशक्ल' से मिलिए, 24 साल की उम्र में 2000 से ज्यादा शो
विज्ञापन
3 of 6
सपना चौधरी
नीलम चौधरी ने बताया कि सपना का असली नाम सुष्मिता है, जो उनकी बुआ ने रखा था। एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने 1994 में फेमिना मिस इंडिया और 1995 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता जीती थी। फिर वह काफी फेमस हो गई, उनकी इसी लोकप्रियता को देखते हुए सपना की बुआ ने उसका नाम सुष्मिता रख दिया, लेकिन स्कूल से पहले माता-पिता ने नाम बदल दिया।
4 of 6
सपना चौधरी
- फोटो : SELF
सपना चौधरी को मिल रहे इतने सारे वोट्स के पीछे एक वजह यह है कि हरियाणा के कुछ स्थानीय अखबारों में बकायदा उनके फैन्स ने विज्ञापन छपवाकर लोगों से अपील की है कि वह सपना को वोट करें, साथ ही वह प्रक्रिया भी समझाई है कि वह किस तरह वोट कर सकते हैं। इसके अलवा सपना चौधरी के दो-दो बॉलीवुड आइटम नंबर्स- 'लव बाइट' और 'टैटू' रिलीज हुए जिससे उनकी फैन फॉलोविंग बढ़ गई है।
विज्ञापन
5 of 6
Sapna Chaudhary
जिस तरह हर बार सपना चौधरी के पक्ष में धुंआधार वोटिंग होती है, उस देखकर महसूस होता है कि 'बिग बॉस-11' के मेकर्स जान बूझकर ऐसा खेल खेलते हैं कि वह नॉमिनेट हो जाएं। तभी तो, नॉमिनेशन की प्रक्रिया में पुनीश के सामने बिग बॉस ने ऐसी शर्त रख दी थी जो किसी भी लड़के के लिए नेशनल टेलीविजन पर ऐसा करना बेहद मुश्किल है।
बाकी कंटेस्टेंट्स को इसकी तुलना में फोटो और खिलौना बर्बाद करने, गंजा होने ओर कपड़े दान देने जैसे काम दिये गए, पर सपना को बचाने के लिए पुनीश के सामने शर्त रखी कि वे पूरे हफ्ते सपना चौधरी का सलवार कमीज पहनें। जाहिर है पुनीश नमे ऐसा करने से इंकार कर दिया और सपना चौधरी नॉमिनेट हो गईं। लेकिन उनके फैन्स उन्हें निराश होने का एक भी मौका नहीं दे रहे।