फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' से भाजपा में शामिल होने तक डेढ़ साल में इतनी बदल गईं सपना चौधरी, ये 7 तस्वीरें हैं सबूत

Sun, 07 Jul 2019 11:43 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
sapna choudhary - फोटो : social media
डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार वो अपने डांस को लेकर नहीं बल्कि किसी और वजह से हैं। पिछले दिनों चुनाव के दौरान सपना चौधरी ने भाजपा के लिए प्रचार किया था अब वो पार्टी में शामिल हो गई हैं। बीते डेढ़ साल में सपना चौधरी की पॉपुलरिटी में भारी इजाफा हुआ है। इसकी बड़ी वजह बिग बॉस में हिस्सा लेना था। यही नहीं पॉपुलरिटी के साथ सपना चौधरी का लुक भी बदलता चला गया। आगे की स्लाइड में देखिए कैसे बदलीं सपना चौधरी।
विज्ञापन

2 of 7
sapna choudhary - फोटो : instagram
सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई रोहतक से ही की। साल 2008 में जब पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र केवल 12 साल थी। घरवालों की मदद के लिए सपना चौधरी सिंगिंग और डांसिंग करने लगीं।
विज्ञापन

3 of 7
sapna choudhary - फोटो : social media
सपना चौधरी ने अपनी मां, भाई और बहन के लिए काम करना शुरू कर दिया। सपना लगातार स्टेज डांस करती थीं। उनके गाने और डांस स्टेप सुपरहिट रहे। उनका पहला प्रोग्राम 10 दिसंबर 2012 में हरियाणा के कैथल जिले में हुआ। उस प्रोग्राम के लिए सपना को पैसे नहीं मिले लेकिन अगले ही प्रोग्राम के लिए उन्होंने करीब 3 हजार रुपए की कमाई की। 

4 of 7
sapna choudhary - फोटो : instagram
एक वक्त ऐसा था जब सपना चौधरी एक दिन में 30 से 35 प्रोग्राम करती थीं। सपना ने अपने पैसे से बड़ी बहन की शादी की। शुरुआती दिनों में 3 हजार रुपये कमाने वालीं सपना आज एक शो के लाखों लेती हैं। सपना चौधरी का पहला ही गाना 'सॉलिड बॉडी' सुपरहिट रहा। उनकी पॉपुलरिटी हरियाणा से बढ़कर दूसरे राज्यों तक फैलती चली गई। लोग उन्हें यूपी, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब में भी पहचानने लगे थे। 
विज्ञापन

5 of 7
Sapna Choudhary - फोटो : social media
सपना एक रागनी को लेकर भी विवादों में रहीं। उन पर एफआईआर दर्ज हुई, जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी गठित की। फेसबुक पर सपना चौधरी के खिलाफ काफी कुछ लिखा गया।डिप्रेशन में आकर उन्होंने जहर खाकर सुसाइड की कोशिश की। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां मुश्किल से जान बच पाई।
विज्ञापन

6 of 7
Sapna Choudhary - फोटो : social media
इस घटना के बाद से सपना चौधरी और पॉपुलर हो गईं। जिसके बाद वो सलमान खान के शो बिग बॉस 11 में पहुंचीं। यहां सपना ने अपनी अदाओं से सभी का दिल जीत लिया। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद तो सपना चौधरी जैसे चारों ओर छा सी गईं। अब वो देश भर में स्टेज शो कर रही हैं। यही नहीं सपना ने कई फिल्में की हैं और यूट्यूब पर उनके गाने धूम मचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sapna choudhary - फोटो : social media
सपना चौधरी की खास बात ये है कि वो स्टेज पर अकेले ही परफॉर्मेंस करती हैं। उनके साथ कोई को-स्टार नहीं होता। सपना चौधरी के द्वारा किए गए डांस स्टेप्स हर कोई फॉलो करता है। अकेले परफॉर्मेंस के दम पर ही सपना ने अपनी एक पहचान बनाई और लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बन गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें