फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में भाजपा को संजीवनी देंगी सपना चौधरी, तिवारी के साथ दूसरी मुलाकात में बड़ा ऐलान!

Mon, 01 Apr 2019 08:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sapna Chaudhary and Manoj Tiwari - फोटो : social media
हरियाणा की प्रमुख डांसर सपना चौधरी जल्द ही भारतीय जनता पार्टी के फैंस को बड़ी खुशखबरी दे सकती हैं। खबर मिल रही है कि वे भाजपा की स्टार प्रचारक हो सकती हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार रविवार को सपना चौधरी की दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से मुलाकात हुई। बताया जा रहा है कि मनोज तिवारी और सपना चौधरी की मुलाकात करीब डेढ़ घंटे चली। कथित तौर पर सपना को चुनिंदा सीटों पर चुनाव प्रचार की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन

2 of 5
मनोज तिवारी से मिलीं सपना चौधरी - फोटो : ट्विटर
हालांकि इससे पहले कांग्रेस में शामिल होने और फिर उससे इंकार करने के बाद सपना चौधरी को लेकर उनके समर्थक भी असमंजस में हैं। हालांकि, अभी तक सपना ने पार्टी ज्वॉइन नहीं की है, जानकारों की मानें तो ये एक राजनीतिक गतिविधि भी हो सकती है। सांसद मनोज तिवारी और सपना चौधरी दोनों ही सार्वजनिक तौर पर संपर्क में रहने की पुष्टि कर चुके हैं। ऐसे में सपना चौधरी के अब भाजपा में शामिल होने के कयास और भी ज्यादा तेज हो गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मनोज तिवारी से मिलीं सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मनोज तिवारी और सपना चौधरी की मुलाकात करीब डेढ़ घंटे चली। कथित तौर पर मुलाकात के बाद तय हुआ है कि सपना दिल्ली की दक्षिण और उत्तर पूर्वी लोकसभा की उन सीटों पर प्रचार करेंगी, जहां जाट और पूर्वांचली लोगों की जनसंख्या ज्यादा है। बता दें कि पिछले सप्ताह भी सपना ने मनोज तिवारी से मुलाकात की थी, तब भी कयास लगाए जा रहे थे कि जल्दी ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं।
 

4 of 5
Manoj tiwari, Sapna Chaudhary - फोटो : twitter
बता दें कि दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पिछले दिनों कहा था कि सपना चौधरी पार्टी में शामिल होने की घोषणा खुद करेंगी। कहा जा रहा है कि 16 अप्रैल को दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी होने से पहले सपना चौधरी भाजपा में शामिल हो जाएंगी। अब कहा जा रहा है कि वह दिल्ली में भाजपा के सातों उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगीं। कुल मिलाकर सपना के भाजपा ज्वाइन करने को लेकर रहस्य अब भी बरकरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक्ट्रेस सपना चौधरी - फोटो : file photo
पहले कांग्रेस ने दावा किया था कि सपना कांग्रेस में शामिल हो गई हैं, लेकिन इस बात के 24 घंटे के भीतर प्रेस वार्ता करके उन्होंने इसका खंडन कर दिया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस का दावा गलत है फिलहाल वे किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होने जा रही हैं। इसके जवाब में कांग्रेस ने सबूत भी पेश किए थे। इस पर पलटवार करते हुए उन्होंने मनोज तिवारी से मुलाकात व उनके साथ डिनर करने की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर नए कयासों को जन्म दे दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें