लंबे समय से बड़े दूर चल रहीं बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ईशा देओल ने हाल ही में बेटी राध्या के साथ स्टेज पर डांस किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया में अपनी और बेटी की तस्वीर साझा करते हुए दी है। ईशा देओल की पोस्ट के अनुसार उन्होंने ये डांस परफॉर्मेंस राध्या के स्कूल फंक्शन में दी।
विज्ञापन
2 of 5
Esha Deol, Radhya
- फोटो : social media
ईशा देओल ने इंस्टाग्राम में बेटी के साथ तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मम्मी के साथ स्टेज पर राध्या की पहली डांस परफॉर्मेंस।' ईशा देओल के फैंस राध्या के साथ उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल दोबारा मां बनने वाली हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Esha Deol, Radhya
- फोटो : social media
बीते दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी ईशा देओल ने बहुत ही अलग अंदाज में अपने फैंस के साथ शेयर की। ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी राध्या की तस्वीर शेयर करके एक खूबसूरत सा कैप्शन दिया। ईशा देओल ने लिखा- 'मुझे बड़ी बहन के तौर पर प्रमोशन मिलने वाला है।'
4 of 5
Esha Deol
- फोटो : file photo
ईशा देओल और बिजनेसमैन भरत तख्तानी ने साल 2012 में शादी की थी। इन दोनों की लव मैरिज थी। शादी के बाद ईशा ने फिल्मों से दूरी बना ली। ईशा ने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
इसके अलावा वह फिल्म 'क्या दिल ने कहा', 'कुछ तो है', 'एलओसी कार्गिल', 'युवा', 'धूम', 'काल', 'नो एंट्री', 'डार्लिंग', 'कैश', 'टेल मी ओ खुदा' में भी नजर आ चुकी हैं। ईशा देओल ने तमिल फिल्म 'आयुथा एजुथु' में भी काम किया है। गौरतलब है कि ईशा देओल अपने माता-पिता और भाइयों की तरह फिल्मों में कुछ ज्यादा कमाले नहीं दिखा सकीं।