फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी का पहला प्यार विदेशी छोरा नहीं कोई और है, खुद खोला राज बताया...

Sun, 22 Apr 2018 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
सपना चौधरी का पहला प्यार कौन है, जानना चाहेंगे। उन्होंने खुद बताया कि वे सबसे ज्यादा प्यार किससे करती हैं, पढ़ें स्पेशल इंटरव्यू।
विज्ञापन

2 of 6
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
सपना चौधरी का कहना है कि उनका पहला प्यार कोई विदेशी छोरा नहीं, बल्कि स्टेज है। स्टेज आप भी उनकी प्राथमिकता, बेशक बॉलीवुड से ऑफर आ रहे हैं, लेकिन मैं स्टेज नहीं छोड़ सकती। स्टेज शो करती थी, करती हूं और करती रहूंगी। हालांकि लेवल अप हुआ है, लेकिन स्टेज परफॉरमेंस करना कभी नहीं छोड़ेंगी, वो उनका पहला प्यार ही रहेगा। बाकी सब इसके बाद में हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सपना चौधरी
दरअसल, सपना चौधरी के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक एक हॉस्पिटल का है। सपना चौधरी सड़क हादसे में एक पैर गंवाने वाली प्रीति से मिलने के लिए रोहतक पीजीआई पहुंची। इस दौरान सपना ने प्रीति का एक लाख रुपये की आर्थिक मदद भी सौंपी। मुलाकात के दौरान सपना ने प्रीति को गले लगाकर प्रोत्साहित किया और उसे चिंता न करने की सलाह दी। सपना ने प्रीति के साथ सेल्फी ली और हर समय मुसीबत में साथ खड़ा रहने का वादा भी किया।

4 of 6
sapna chaudhary
सपना ने कहा कि यदि सभी मिलकर प्रीति की मदद करेंगे तो वह अकेला महसूस नहीं करेगी। क्योंकि ऐसे समय में अकेलापन क्या होता है, उनसे बेहतर कौन समझ सकता है। इसके साथ ही वह सरकार से इस बात पर भी बात करेंगी कि छात्रा को आय का साधन उपलब्ध कराए। सपना चौधरी के साथ आए डॉ. जगबीर राठी ने प्रीति के बारे में सपना चौधरी से बात की थी। इस मुलाकात के दौरान ही सपना चौधरी से पत्रकारों ने कई सवाल पूछे।

 
विज्ञापन

5 of 6
Sapna Chaudhary
वहीं दूसरा वीडियो, यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। लाखों लोग इसे देख चुके हैं और वीडियो भी ऐसा है, देखकर आप भी पगला जाएंगे। यकीं ही नहीं कर पाएंगे कि ये वही सपना चौधरी है। वीडियो 3 अप्रैल को अपलोड किया गया था और इसमें सपना चौधरी जहां अपने सोलिड डांस से कहर ढा रही हैं, वहीं बुलेट, ट्रैक्टर चलाते हुए और हुक्का गुड़गुड़ाते हुए भी दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सपना चौधरी
वीडियो में सपना चौधरी ठेठ हरियाणवी छोरी के किरदार में हैं। एक विदेशी छोरा उन्हें देखने के लिए आया है, जो उनकी अदाओं पर इतना फिदा हो गया कि उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर डाला। चौंकिए मत, असलियत कुछ और ही है। दरअसल, ये वीडियो सपना चौधरी का एक्टिंग वीडियो है। यह वीडियो यूट्यूबर आशिकीन ने बनाया है। आशिकीन, यूट्यूब का जानामाना नाम हैं। इस चैनल के 1 मिलियन (10 लाख) से ज्यादा सबस्क्राइबर हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें