सपना चौधरी ने की थी शादी।
- फोटो : अमर उजाला
साझा की हुई तस्वीरों में सपना लाल रंग की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। हाथों में चूड़ियां, मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र पहने सपना चौधरी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में सपना पति का चेहरा चलनी से देख रही हैं। इसके बाद अगली तस्वीर में वो पति वीर साहू को मिठाई खिलाती हुई भी नजर आ रही हैं।