फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के निधन के बाद ग्लैमरस फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुईं दिव्या अग्रवाल, ऐसे दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब

Thu, 05 Nov 2020 10:47 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram: @divyaagarwal_official
टीवी अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल के पिता का कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया था। इसके बाद से ही अभिनेत्री सदमे में थीं। हालांकि दिव्या ने अपने आप को इस मुश्किल वक्त से उबारने की कोशिश की तो कुछ सोशल मीडिया ट्रोलर्स को ये बात पसंद नहीं आई और अभिनेत्री की तस्वीरों पर भद्दे कमेंट्स किए। जिसका दिव्या ने भी करारा जवाब दिया।

विज्ञापन

2 of 5
Divya Agarwal and Varun Sood - फोटो : instagram
दरअसल दिव्या के पिता का करीब एक हफ्ते पहले कोरोना वायरस से निधन हो गया था। उसके बाद दिव्या और उनके ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद का पालतु कुत्ता डॉलर भी गुजर गया। इसके बाद दिव्या और वरुण इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव आए थे जहां एक्ट्रेस ने ब्वॉयफ्रेंड से स्ट्रॉन्ग बने रहने और ना रोने की बात कही।

विज्ञापन

3 of 5
divya agarwal
इन सब बातों को भूलने की कोशिश करते हुए अब जब हाल ही में दिव्या ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी ग्लैमरस तस्वीर शेयर की तो सोशल मीडिया ट्रोलर्स उस पर भद्दे कमेंट्स करने लगे और साथ ही अभिनेत्री को अपमानजनक मैसेज भी किए। जिसका दिव्या ने बखूबी करारा जवाब देकर सभी की बोलती बंद कर दी।

4 of 5
divya agarwal
ट्रोलर्स को जवाब देते हुए दिव्या ने कई मैसेजेस के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, 'मुझे वाकई नहीं पता क्या कहना चाहिए। मुझे मूव ऑन करने पर क्यों शर्मिंदगी होनी चाहिए। मेरे पिता, मेरा नुकसान, मेरा हैंडल करने का तरीका। ये देखना काफी दुखद है कि लोग इस कंडीशन में भी नीचा दिखाना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपने पिता के साथ दिव्या अग्रवाल - फोटो : divyaagarwal_official
दिव्या आगे लिखती हैं, 'शायद दुनिया अब काफी विषैली हो चुकी है। लोग सिर्फ आपको रोते हुए देखना चाहते हैं'। याद दिला दें कि  पिता की मौत के बाद परिवार की एक फोटो साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा था, 'मेरे पिता को पसंद नहीं था कि मैं रोऊं। इसलिए मैं नहीं रो रही हूं। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जो मेरे साथ थे। जो मेरे पिता के लिए दिन-रात दुआ कर रहे थे'।



पढ़ें: इस तरह मनाया बॉलीवुड ने करवाचौथ, रवीना टंडन ने वीडियो कॉल के जरिए खोला व्रत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें