कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर चोट लगी अंगुली के साथ फोटो पोस्ट करने वालीं हिंदी सिनेमा की युवा अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के साथ हुई उस घटना का खुलासा हो गया है। दरअसल, सान्या घर पर रहकर घरेलू काम करते हुए ही एक अनहोनी की शिकार हो गईं, जिससे कि उनके बाएं हाथ की छोटी उंगली में गंभीर चोट आ गई। इस चोट की वजह से सान्या को तुरंत अस्पताल जाना पड़ा और अपनी अंगुली की आपातकालीन सर्जरी भी करवानी पड़ी।