अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा यूं तो इन दिनों अपनी फिल्म 'मिसेज' को लेकर चर्चा में हैं। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म में वे एक ऐसी हाउसफाइव के किरदार में हैं, जिसे डांस का शौक है। क्रिटिक्स से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। सोशल मीडिया पर उनकी इस फिल्म को लेकर दर्शक दो वर्गों में बंट गए हैं। खैर, आज हम सान्या की बात इसलिए भी कर रहे हैं, क्योंकि उनका जन्मदिन है। 25 फरवरी, 1992 को नई दिल्ली में जन्मीं सान्या ने साल 2016 में डेब्यू किया। जानते हैं उनके निभाए कुछ चर्चित किरदारों के बारे में...