फरवरी के आखिरी हफ्ते भी सिनेमाघरों में कई फिल्मों दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। साथ ही वे सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में एक-दूसरे का कड़ा मुकाबला भी कर रही हैं। फरवरी के शुरुआती हफ्तों का हाल बॉक्स ऑफिस पर फीका रहा, लेकिन विक्की कौशल फिल्म छावा ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर उम्मीद की किरण जगाई। हालांकि, फरवरी के आखिरी दिनों का भी हाल बहाल नजर आया, क्योंकि अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस भी सुस्त पड़ गई। वीकएंड के बाद अब फिल्मों की हालत और खस्ता होती नजर आ रही है। चलिए जानते हैं कि बीते दिन यानी सोमवार को सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।