संतोष आनंद, नेहा कक्कड़
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गीतकार कहते हैं, 'मुझे कोई परेशानी नहीं है तो मैं क्यों मदद मांगूगा। मैं नहीं जानना कि नेहा ने मुझे ये गिफ्ट क्यों दिया। अगर वो ये ना कहती कि आप इसे अपनी पोती समझ के ले लीजिए तो मैं कभी नहीं लेता। और उसके बाद लोग ये सब बातें करने लगे जो सच नहीं है। स्टेज पर बुलाया, सम्मान दिया, बस यही था। सम्मान और मदद में फर्क है। मुझे मदद नहीं चाहिए।' बता दें सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ और शो के मेकर्स को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स का आरोप है कि चैनल ने टीआरपी के लिए गीतकार की लाचारी का फायदा उठाया। आपको बता दें सबसे पहले अमर उजाला ने ही ये खबर ब्रेक की थी।