फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SANJU: संजय दत्त से 9 साल छोटी हैं उनकी 'मां', खुद को इतना बदल डाला फर्क करना मुश्किल

Wed, 13 Jun 2018 11:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनीषा कोइराला
रणबीर कपूर स्टारर 'संजू' इस साल की मच अवेटेड फिल्म में से एक है। अभी तक फिल्म के ट्रेलर से लेकर कई पोस्टर जारी किए जा चुके हैं। जिन्हें दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म क्रिटिक हो या रणबीर के फैन सभी संजय दत्त की इस बायोपिक की तारीफें करते नहीं थक रहे। यही नहीं फिल्म के एक-एक किरदार के लुक से लेकर डायलॉग डिलीवरी तक सभी पर खासी मेहनत की गई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मनीषा कोइराला
ट्रेलर में रणबीर की एक्टिंग की तो सभी तारीफें कर ही रहे हैं वहीं फिल्म में संजय दत्त की मां नरगिस का किरदार निभाने के लिए मनीषा कोइराला ने भी कड़ी मेहनत की है। मनीषा कोइराला के अभी तक कई पोस्टर्स जारी किए जा चुके हैं जिसमें वो हूबहू नरगिस जैसी नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मनीषा कोइराला
हाल ही में फिल्म का एक गाना 'कर हर मैदान फतेह' जारी किया गया। जिसमें नरगिस बेटे संजय दत्त को नशे की लत छोड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। मनीषा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें उनका बदला हुआ लुक नजर आ रहा है। 

4 of 5
मनीषा कोइराला
एक तस्वीर शेयर करते हुए मनीषा कोइराला ने लिखा, 'अलग-अलग कई लुक... यहां कुछ आपके लिए है... जो नया लुक क्रिएट करने की कोशिश की जा रही है उसकी एक झलक... कई नई हेयर स्टाइल अपनाने की कोशिश।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनीषा कोइराला
बता दें कि 'संजू' सिनेमाघरों में 29 जून को रिलीज होगी। मनीषा कोइराला के अलावा फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, परेश रावल और सोनम कपूर लीड रोल में है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद जहां दर्शकों को रणबीर कपूर की एक्टिंग जबरदस्त लग रही है तो वहीं बॉलीवुड के कुछ सेलिब्रिटीज का कहना है कि रणबीर ने संजू के किरदार के साथ न्याय नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें