फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सलमान खान के सामने नाचा सोशल मीडिया का सुपरस्टार, VIDEO में देखें कैसा था रिएक्शन

Tue, 12 Jun 2018 03:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उलाला
विज्ञापन
1 of 6
संजीव श्रीवास्तव
करीब एक हफ्ते बाद भी डांसिंग अंकल का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है । साले की शादी में नाचने के बाद उनका वीडियो वायरल हुआ था । इसके बाद तो वो रातों-रात स्टार बन गए । अब डब्बू अंकल यानी संजीव श्रीवास्तव को फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
संजीव श्रीवास्तव
हाल ही में संजीव को सलमान खान के शो 'दस का दम' में इनवाइट किया गया । यहां उन्होंने दर्शकों के सामने नाचकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया । सलमान तो डब्बू अंकल का डांस देखकर हैरान ही रह गए ।
विज्ञापन

3 of 6
संजीव श्रीवास्तव
हाल ही में 'दस का दम' का नया प्रोमो सामने आया है । जिसमें वो डांस करते हुए नजर आ रहे हैं । साथ में उनकी पत्नी भी हैं । सलमान भी डब्बू अंकल के डांस को एंज्वॉय कर रहे हैं । डब्बू अंकल ने इस प्रोमो को अपने टि्वटर हैंडल पर शेयर किया है ।

4 of 6
संजीव श्रीवास्तव और गोविंदा
संजीव भोपाल के भाभा इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट में इलेक्ट्रॉनिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर है। हाल ही में विदिशा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने उन्हें अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाया है। संजीव के डांस की खुद गोविंदा ने भी तारीफ की है ।
विज्ञापन

5 of 6
संजीव श्रीवास्तव
पिछले दिनों सुनील शेट्टी ने डब्बू अंकल का डांस देखकर उन्हें मुंबई बुलाया था । खबरों की मानें तो सुनील शेट्टी ने उन्हें 'हेरा-फेरी 3' में रोल ऑफर किया है । इसके अलावा अपनी कंपनी F the Couch की ऐड फिल्म में भी कास्ट करने के बारे में सोच रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संजीव श्रीवास्तव
इसके अलावा संजीव को 'बजाज इंश्योरेंस' कंपनी ने अपने ऐड में साइन किया है । वैसे संजीव अपनी बढ़ती पॉपुलैरिटी से इतना परेशान हो गए हैं कि उन्होंने अपना फोन भाई को दे दिया है । अब संजीव सिर्फ बॉलीवुड से मिलने वाले ऑफर्स पर ध्यान देना चाहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें