फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय राउत ने कंगना रनौत पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, अभिनेत्री ने भी किया पलटवार

Sun, 06 Sep 2020 03:06 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : PTI, instagram/kanganaranaut
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी बेहतरीन अदाकारी के अलावा अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों शिवसेना नेता संजय राउत से उनकी ठनी हुई है। दोनों के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है। कंगना और राउत एक दूसरे के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। हाल ही में संजय राउत अपनी जुबान पर संयम खो बैठे और कंगना पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।
विज्ञापन

2 of 6
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : Twitter: @KanganaTeam @rautsanjay61
एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान कंगना रनौत को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय राउत नाराज हो गए। और इस दौरान उन्होंने कंगना पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। राउत ने आरोप लगाया कि अभिनेत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराष्ट्र का अपमान किया है। 

विज्ञापन

संजय राउत के बयान के पर अब कंगना रनौत ने भी पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'साल 2008 में मूवी माफिया ने मुझे एक साइको घोषित कर दिया था। 2016 में उन्होंने मुझे एक चुड़ैल कहा और 2020 में महाराष्ट्र के मंत्री ने मुझे ***** लड़की का खिताब दे दिया। इन सभी लोगों ने मेरे साथ ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैंने कहा कि सुशांत की हत्या के बाद मैं मुंबई में असुरक्षित महसूस करती हूं। असहिष्णुता पर बहस करने वाले योद्धा कहां हैं?'
 

4 of 6
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : Twitter: @KanganaTeam @rautsanjay61
दरअसल ट्विटर पर संजय राउत के साथ हुई जुबानी जंग में कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। कंगना के इसी बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
संजय राउत, कंगना रनौत - फोटो : twitter@rautsanjay61, instagram/kanganaranaut
संजय राउत के ट्वीट पर कंगना ने लिखा था, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?' इसके कुछ समय बाद कंगान रनौत ने अपना एक ट्वीट में लिखा है कि वह नौ सितंबर को मुंबई आएंगी किसी में हिम्मत हो तो रोक कर दिखाए। 

मुंबई की तुलना पीओके से करने वाले बयान पर घिरीं कंगना रनौत, पुलिस को मिली दो शिकायतें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रनौत-संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कंगना के ऊपर की गई अपमानजनक टिप्पणी पर संजय राउत ने जवाब दिया है। संजय राउत ने कहा कि अगर कंगना रनौत महाराष्ट्र से माफी मांगेगी तो मैं माफी मांगने पर विचार करूंगा। संजय राउत ने कहा कि कंगना ने मुंबई को छोटा पाकिस्तान कहा, क्या कंगना के पास हिम्मत है कि वो अहमदाबाद के लिए भी ऐसा कुछ बयान दे सके।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें