इन दिनों देश के ज्यादातर लोग अपने घर में हैं। ऐसे में आम से लेकर खास तक, हर कोई सोशल मीडिया पर अपना ज्यादातर समय बिता रहा है। यही वजह है जो सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के ट्रेंड चल रहे हैं। इनमें से एक #MeAt20 ट्रेंड भी हैं। इस ट्रेंड के जरिए लोग सोशल मीडिया पर अपनी 20 साल पुरानी तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारे भी अपनी तस्वीर साझा कर चुके हैं।