फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरती में अपनी बेटियों से भी आगे हैं दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों की मांएं, एक तो खुद रह चुकी हैं अभिनेत्री

Sun, 26 Apr 2020 09:22 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियां अपनी मां के साथ - फोटो : Social Media
साउथ इंडियन अभिनेत्रियों की खूबसूरती के चर्चे देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हैं। इन अभिनेत्रियों की पहचान अब साउथ इंडियन सिनेमा ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और हॉलीवुड में भी होने लगी है। ऐसे में इन अभिनेत्रियों की सफलता के लिए इनका सबसे ज्यादा समर्थन करती हैं इस सभी की मां। इस पैकेज में हम आपको ऐसी ही 10 साउथ इंडियन अभिनेत्रियों की मां से मिलवाएंगे। जो खूबसूरती में अपनी बेटियों को भी मात देती हैं।
विज्ञापन

2 of 11
मां के साथ काजल अग्रवाल - फोटो : Social Media
काजल अग्रवाल
साउथ इंडियन इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने अजय देवगन के साथ फिल्म सिंघम से बॉलीवुड में कदम रखा था। काजल की मां सुमन अग्रवाल भी बेटी की ही तरह खूबसूरत हैं। इतना ही नहीं काजल की मां बेटी को हर कदम पर सपोर्ट भी करती हैं। वो काजल की बिजनेस मैनेजर भी हैं। हालांकि काजल की मम्मी को बहुत कम ही कहीं स्पॉट किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 11
मां के साथ इलियाना डिक्रूज - फोटो : Social Media
इलियाना डिक्रूज
अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन इस मामले में उनकी मां समीरा डिक्रूज बेटी से दो कदम आगे ही हैं। इलियाना की मां पेशे से डिजाइनर हैं और हैदराबाद में इलियाना के नाम का ही एक लाइफस्टाइल स्टोर चलाती हैं।

4 of 11
मां के साथ अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media
अनुष्का शेट्टी
बाहुबली फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी खुद जितनी साधारण हैं, उतनी ही साधारण उनकी मां प्रफुल्ला शेट्टी भी हैं। प्रफुल्ला शेट्टी लाइम लाइट से तो काफी दूर रहती हैं लेकिन अक्सर वो अपनी बेटी के साथ कई फंक्शंस में नजर आती रहती हैं।
विज्ञापन

5 of 11
मां के साथ हंसिका मोटवानी - फोटो : Social Media
हंसिका मोटवानी
अभिनेत्री हंसिका मोटवानी सिर्फ साउथ इंडियन ही नहीं बल्कि इंडियन टेलीविजन का भी जाना माना नाम हैं। हंसिका ने रुपहले पर्दे पर बाल कलाकार के रूप में कदम रखा था। हंसिका का सपोर्ट भी उनकी मां ने किया। हंसिका की मां मोना मोटवानी भी हंसिका की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं।
विज्ञापन

6 of 11
मां के साथ पूजा हेगड़े - फोटो : Social Media
पूजा हेगड़े
अभिनेत्री पूजा हेगड़े साउथ इंडियन इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। पूजा की मां लता हेगड़े खूबसूरती में अपनी बेटी को भी मात देती हैं। पूजा के करियर में उनकी मां ने उनका बहुत साथ दिया है। पूजा खुद भी अक्सर कहती हैं कि वो अपनी मां से इंस्पायर होती हैं। गौरतलब है कि पूजा ने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'मोहेनजोदाड़ो' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वो 'हाउसफुल 4' में भी देखी गईं।
विज्ञापन

7 of 11
मां के साथ श्रिया सरन - फोटो : Social Media
श्रिया सरन
दृश्यम फेम एक्ट्रेस श्रिया सरन हरिद्वार में जन्मी हैं। उनकी मां का नाम नीरजा सरन है। लुक्स के मामले में श्रिया की मां उनसे एक कदम आगे ही हैं। श्रिया की मां ने भी उन्हें हमेशा सपोर्ट किया है। श्रिया की मां कई बार बेटी के साथ कई ईवेन्ट्स में स्पॉट की जाती हैं।

8 of 11
मां के साथ तमन्ना भाटिया - फोटो : Social Media
तमन्ना भाटिया
साउथ इंडियन इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकाराओं में शुमार अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की मां का नाम रजनी भाटिया है। रजनी भाटिया हाउसवाइफ हैं लेकिन उन्होंने अपनी बेटी को हमेशा हर तरह से सपोर्ट किया है। तमन्ना की मां को अक्सर उनके साथ देखा जाता है। बात करें तमन्ना की तो उन्होंने साउथ इंडियन इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड में भी खूब पहचान बनाई है।

9 of 11
मां के साथ त्रिशा कृष्णन - फोटो : Social Media
त्रिशा कृष्णन
अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन की मां का नाम उमा कृष्णन है। त्रिशा की मां उमा को तमिल फिल्म मेकर्स ने की बार कई सारे किरदार ऑफर किए। लेकिन उन्होंने सबी को इंकार कर दिया क्योंकि वो अपनी बेटी को आगे बढ़ाना चाहती थीं। त्रिशा को बॉलीवुड में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'खट्टा मीठा' में देखा गया था। 

10 of 11
मां के साथ तापसी पन्नू - फोटो : Social Media
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू ने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडियन इंडस्ट्री के साथ की थी। लेकिन तापसी अब बॉलीवुड का जाना माना नाम हो गई हैं। तापसी जट्ट सिख परिवार से हैं। उनकी मां का नाम निर्मलजीत पन्नू है। निर्मलजीत वैसे तो काफी कम ही बेटी के साथ नजर आती हैं। लेकिन तापसी सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां की तस्वीरें अक्सर साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन

11 of 11
मां के साथ श्रुति हासन - फोटो : Social Media
श्रुति हासन
श्रुति हासन को कौन नहीं जानता। साउथ के सूपरस्टार कमल हासन की बेटी श्रुति हासन की मां का नाम सारिका है। सारिका खुद भी बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा रही हैं। अभिनेत्री होने के साथ साथ सारिका कॉस्ट्यूम डिजाइनर, साउंड डिजाइनर और असोसिएट डायरेक्टर का काम भी करती हैं। तो वहीं खूबसूरती के मामले में सारिका भी श्रुति को मात देती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें