Deepika Padukone, Ranbir Kapoor
- फोटो : social media
साल 2011 में रणबीर कपूर ने 'स्टारडस्ट मैगजीन' को दिए गए इंटरव्यू में दीपिका को धोखा देने की बात स्वीकार की थी। रणबीर कपूर ने इंटरव्यू में कहा था- 'हां, मैंने धोखा दिया, मेच्योर नहीं था, अनुभव की कमी थी। आपको इस बात का तब एहसास होता है जब आप बड़े हो जाते हैं तब आप इसे अधिक महत्व देते हैं। एक रिश्ते में क्यों हो, किसी के लिए प्रतिबद्ध क्यों हो जब आप प्रतिबद्ध नहीं हो सकते?' दीपिका से ब्रेकअप के कुछ दिन बाद ही रणबीर की कटरीना से नजदीकियां बढ़ने लगी थीं।