संजय लीला भंसाली ने रणवीर और दीपिका के साथ अब तक तीन सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। हाल ही में रिलीज हुई भंसाली की पद्मावत ने सफलताओं के झंडे गाड़ दिए हैं। रणवीर और दीपिका के काम की भी जबरदस्त तारीफ हो रही है। इस फिल्म की कामयाबी के बाद से ही खबर है कि अब भंसाली के मन में कुछ खिचड़ी पक रही है। आइए जानते हैं इस बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
एक सूत्र के अनुसार डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने रणवीर और दीपिका को 3 और फिल्मों के लिए साइन किया है। खबर है कि संजय इन दोनों की परफॉर्मेंस से ही नहीं बल्कि काम को लेकर इनके समर्पण से भी बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। यही कारण है कि दोनों को लेकर भंसाली ने 3 फिल्मों की डील साइन कर ली है।
विज्ञापन
3 of 5
Bhansali
बता दें कि अगर इस बात में जरा भी सच्चाई हुई तो कम से कम 6 साल के लिए रणवीर और दीपिका को संजय के साथ काम करना होगा। देखना अब ये है कि ये बात कितनी सच साबित होती है।
4 of 5
दीपिका और रणवीर के काम से भंसाली कितने खुश हैं यह इसी बात से समझा जा सकता है कि एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ' दीपिका एक बहतरीन एक्ट्रेस हैं और मुझे बेहद पसंद हैं। वो अपना काम शांति से और बेहद मेहनत से करती हैं। मैं अभी उनके साथ और काम कर सकता हूं।'
रणवीर सिंह के बारे में भंसाली ने कहा था, 'उन्हें कोई और डायरेक्टर उतना नहीं समझता जितना मैं समझता हूं। मुझे मालूम है कि उनसे कैसा काम लेना है और कैसे डायरेक्ट करना । हम दोनों की केमिस्ट्री गजब की है। रणवीर एक स्पेशल एक्टर हैं।'