फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो में सलमान खान ने कबूला, मुझे 'वेलेंटाइन' मिल गई, यूलिया नहीं तो कौन है वो?

Thu, 15 Feb 2018 12:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड के दबंग खान को अपनी वेलेंटाइन मिल ही गई है। इससे पहले उनका नाम ऐश्वर्या राय से लेकर कटरीना कैफ से होते हुए यूलिया वंतूर तक पहुंचा, लेकिन जब वीडियो में खुद सलमान खान ने कबूला कि मुझे 'वेलेंटाइन' मिल गई तो लगता है कि उनकी जिंदगी में कोई जरूर आ गया है। जानिए कौन है वो..
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, इन दिनों सलमान एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ बैंकॉक में हैं जहां वे आने वाली फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग कर रहे हैं। जैकलीन फर्नांडिस ने वेलेंटाइन डे को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सलमान ये बताते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें उनकी वेलेंनटाइन मिल गई है।
विज्ञापन

3 of 5
वीडियो में जब सलमान अपनी वेलेंटाइन मिलने के बारे में कहते हैं तो जैकलिन खुश हो जाती हैं, लेकिन सलमान अचानक खजूर खाने लगते हैं। दरअसल, वे खजूर को वेलेंटाइन बता रहे थे। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, जब सलमान ने मजाकिया लहजे में वेलेंटाइन मिलने की बात कही हो, इससे पहले भी वे ऐसा कर चुके हैं। देखें वीडियो-
 

4 of 5
अभी कुछ दिन पहले सलमान खान ने ट्विटर पर पोस्ट डाली थी कि मुझे लड़की मिल गई। लोगों को लगा कि सलमान उस लड़की की बात कर रहे हैं जिससे वो शादी करने जा रहे हैं, वो भी उनकी मजाकिया पोस्ट थी। दरअसल, वे वरीना की बात कर रहे थे जो कि उनके जीजा आयुष के साथ फिल्म 'लवरात्रि' से डेब्यू करने वाली थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरतलब है कि सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर पिछले कुछ दिनों में कई बार मीडिया से रूबरू हो चुकी हैं। मीडिया से बात करने के दौरान उन्होंने सलमान से अपने रिश्ते के बारे में खुलकर कुछ नहीं बोला। सलमान ने भी चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें