फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल सौदे के बाद ईरॉस को जोर का झटका, अब नहीं दिखा सकेंगे दीपिका और रणवीर की ये शानदार फिल्में

Thu, 08 Apr 2021 12:17 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी बाजार में खुद को स्थापित करने की जी तोड़ कोशिशें कर रहे ईरॉस नाउ को चर्चित फिल्म निर्माता, निर्देशक संजय लीला भंसाली ने तगड़ा झटका दिया है। भंसाली ने अपनी दो मेगाबजट फिल्मों के वितरण व प्रसारण अधिकार ईरॉस नाउ से वापस ले लिए हैं। भुगतान करके सामग्री देखने वाले ग्राहकों के संकट से गुजर रहे ईरॉस नाउ ने फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है।
विज्ञापन

2 of 5
संजय लीला भंसाली- रामलीला फिल्म पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
ईरॉस नाउ के संस्थागत ढांचे में पिछले साल हुए फेरबदल के बाद इसे चलाने वाले कंपनी का नाम अब ईरॉस एसटीएक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन हो चुका है। कंपनी भले अपने ओटीटी को देसी ओटीटी बता रही हो लेकिन ये कंपनी एक तरह से अमेरिकन कंपनी हो चुकी है क्योंकि ये न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में पंजीकृत है। खुद को दक्षिण एशिया का लीडिंग एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म बताने वाले ओटीटी ईरॉस नाउ ने हाल ही में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए अरब देशों की कुछ कंपनियों के साथ बड़े समझौते भी किए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Sanjay leela bhansali
इस फेरबदल के बाद से ही संजय लीला भंसाली की कंपनी भंसाली प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड ईरॉस नाउ से उसके फैसलों पर मतभेद मानती रही है। कंपनी को सबसे ज्यादा आपत्ति इस बात पर रही कि उसकी बनाई फिल्में ईरॉस के इस नए समझौते के तहत उन देशों में भी ईरॉस के ग्राहक देख सकेंगे, जहां के लिए कंपनी ने इन फिल्मों के अधिकार दूसरी कंपनियों को बेच रखे हैं। भंसाली की कंपनी और ईरॉस के बीच फिल्मों के प्रचार-प्रसार का समझौता तय भौगोलिक सीमाओं के लिए ही हुआ बताया जाता है।

4 of 5
ईरॉस नाउ-भंसाली प्रोडक्शंस - फोटो : सोशल मीडिया
इसी क्रम में गुरुवार को भंसाली प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड ने एक बयान जारी कर कहा कि उनकी कंपनी ने ईरॉस इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के साथ अपनी फिल्मों ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ को लेकर सारे करार खत्म कर लिए हैं। कंपनी ने इसके साथ ही उनसभी लोगों के लिए भी सूचना जारी कर दी है जो इन फिल्मों के प्रचार, प्रसार, वितरण या प्रदर्शन के लिए किसी भी तरह का सौदा अतीत में ईरॉस के साथ कर चुके हैं। भंसाली प्रोडक्शंस ने ऐसे सभी लोगों व कंपनियों से इन फिल्मों का सौदा आगे से न करने को कहा है। ईरॉस ने अब तक इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरॉस नाउ - फोटो : सोशल मीडिया
ईरॉस नाउ ओटीटी के भुगतान करने वाले ग्राहक पिछली रिपोर्ट तक इसके कुल पंजीकृत ग्राहकों के 20 फीसदी भी नहीं बचे थे। आम तौर पर किसी ओटीटीट में पंजीकृत ग्राहकों और भुगतान करने वाले ग्राहकों का प्रतिशत 60 से ऊपर होना ही स्वस्थ औसत माना जाता है। सिर्फ 20 फीसदी भुगतान करने वाले ग्राहकों के साथ ईरॉस नाउ का भविष्य मुश्किल में नजर आ रहा है। कंपनी ने इसी साल फरवरी में बताया था कि उसके कुल पंजीकृत ग्राहकों की संख्या 21.15 करोड़ है जबकि इसमें से भुगतान करके मनोरंजन सामग्री देखने वालों की संख्या सिर्फ 3.62 करोड़ ही बची है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें