'पद्मावत' की सफलता का स्वाद चखने वाले डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने एक बार फिर अपनी कमर कस ली है। बता दें, संजय जल्द ही अपनी अगली फिल्म पर काम करते हुए दिखाई देंगे। भंसाली की अगली फिल्म एक बड़े बजट की फिल्म है।
विज्ञापन
2 of 4
खबरों की माने तो फिल्म 'पद्मावत' को प्रड्यूस करने वाली कंपनी एक बार फिर संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म पर पैसा लगाने के लिए तैयार हो चुकी है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म भी काफी बड़े बजट वाली म्यूजिकल फिल्म होगी।
विज्ञापन
3 of 4
मीडिया की खबरों की माने तो 'पद्मावत' के बाद भंसाली एक छोटे बजट की फिल्म बनाना चाहते थे। लेकिन अब वो ऐसा नहीं करेंगे। कहा जा रहा है कि 'फिल्म को प्रड्यूस कर रही कंपनी वायकॉम संजय को 150 से 175 करोड़ रुपये का बजट दे सकती है।'
इससे पहले भंसाली ब्लैक और गुजारिश जैसी बड़े बजट की फिल्में बना चुके हैं। हाल ही में रिलीज भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को लेकर काफी विवाद हुआ था। बावजूद इसके फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।