फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन से शुरू होगा इंशाअल्लाह का शूट, अफवाहों को रोकने के लिए सलमान ने लिया ये फैसला

Sat, 17 Aug 2019 07:21 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt, Salman Khan - फोटो : social media
निर्देशक संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म इंशाअल्लाह की शूटिंग शुरू होने में देरी को लेकर पिछले कई दिनों से मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में चल रही चर्चाओं में कोई सच्चाई नहीं है। फिल्म की शूटिंग इसी महीने अपनी तय तिथि पर शुरू होने जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
सलमान खान के दफ्तर में कुछ लोगों को अब इस काम पर भी लगाया गया है कि वे फिल्म इंशाअल्लाह को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों के पीछे की वजह पता लगाएं। पिछले तीन दिन से मुंबई में इस बात की चर्चा गर्म है कि संजय लीला भंसाली की सलमान खान और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म की शूटिंग इस महीने शुरू नहीं हो सकेगी। 

पढ़ें: टिक टॉक स्टार गरिमा चौरसिया को मिला बिग बॉस का ऑफर, सोशल मीडिया पर हैं 10 लाख फॉलोवर
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan Dabangg 3 set - फोटो : twitter
इसकी वजह सलमान खान का अपनी फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त होना और रियलिटी टीवी शो बिग बॉस को लेकर बना उनका शेड्यूल बताया गया। सलमान इन दिनों राजस्थान में दबंग 3 का एक गाना शूट कर रहे हैं।

पढ़े: महिला फैन ने जबरदस्ती खींचा सलमान का हाथ तो भड़क गए 'सुल्तान', यूजर बोला- '..घूंसा नहीं मारा'

4 of 5
sanjay leela bhansali
कहा जा रहा था कि फिल्म इंशाअल्लाह की शूटिंग अब अगले महीने ही शुरू हो सकेगी लेकिन संजय लीला भंसाली के दफ्तर से मिली जानकारी के अनुसार सब कुछ अपने तय शेड्यूल पर ही हो रहा है। भंसाली ने अपनी इस नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए 21 अगस्त की तारीख काफी पहले से तय कर रखी है और फिल्म की शूटिंग इसी दिन मुंबई में शुरू हो जाएगी।

पढ़ें:सलमान खान के 'भाई' को ट्रोलर्स ने दी पाकिस्तान जाने की सलाह, एक्टर ने ऐसे दिया जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt - फोटो : amar ujala
भंसाली के दफ्तर से ये भी पता चला कि सलमान और आलिया फिल्म इंशाअल्लाह की तमाम स्क्रिप्ट बैठकों में शामिल हो चुके हैं और दोनों की जोड़ी कमाल की दिखती है। आलिया भट्ट की सलमान खान के साथ ये पहली फिल्म होगी। उनकी पिछली फिल्म कलंक बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप रही और रणबीर कपूर के साथ उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट अगले साल तक के लिए खिसक चुकी है।

पढ़ें:पहली मुलाकात में जैकलीन से ये बोल गए थे सलमान खान, एक्ट्रेस को आज भी है याद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें