फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajirao Mastani: दीपिका नहीं यह हसीना थी 'बाजीराव मस्तानी' के लिए भंसाली की पहली पसंद, इसलिए नहीं कर पाए कास्ट

Thu, 27 Apr 2023 12:01 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bajirao mastani
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' साल 2015 में रिलीज हुई थी। हालांकि, संजय लीला भंसाली काफीसमय से इस फिल्म को बनाने की योजना बना रहे थे। ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि भंसाली ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, करीना कपूर खान जैसे कई अन्य सितारों को लेकर यह फिल्म बनाना चाहते थे, लेकिन यह मात्रा एक अफवाह बनकर ही रह गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भूमिका चावला - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान के साथ फिल्म 'तेरे नाम' में काम करने वाली एक्ट्रेस भूमिका चावला 'बाजीराव मस्तानी' के लिए भंसाली की पहली पसंद थीं। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है कि 'तेरे नाम' की रिलीज के बाद उन्होंने एक्ट्रेस का स्क्रीन टेस्ट भी किया था, लेकिन एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस ने भंसाली के साथ उनके अंदाज में फोटोशूट कराया था, लेकिन उनकी साड़ी में घी और तेल गिर जाने के कारण उनकी साड़ी में आग लग गई। भूमिका ने रेशम की साड़ी पहनी हुई थी और उस पर गिरे दीयों को पकड़े हुए थी।

विज्ञापन

3 of 5
भूमिका चावला

'तेरे नाम' की अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया था कि उस समय उन्हें कई परियोजनाओं के लिए साइन किया गया था, जैसे 'जब वी मेट', 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' , लेकिन किसी न किसी वजह से एक्ट्रेस इन किरदारों को पर्दे पर जीवंत नहीं कर पाईं।

4 of 5
संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके अलावा भंसाली ने 'कॉफी विद करण' में कहा था कि वो सलमान और ऐश्वर्या को लेकर 'बाजीराव मस्तानी' बनाना चाहते थे, लेकिन निजी मतभेदों के कारण ऐसा नहीं हो सका। फिल्म निर्माता का ड्रीम प्रोजेक्ट आखिरकार दीपिका, रणवीर और प्रियंका के साथ पूरा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि भूमिका हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का हिस्सा हैं। अभिनेत्री इस फिल्म से पहले साल 2003 में आई फिल्म 'तेरे नाम' में भाईजान के साथ नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें-  Salman Khan: सलमान खान ने फैंस से की दुआ की अपील? बोले- कोई नहीं जानता कल क्या होगा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें