लंबे समय से 'पद्मावती' देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए गुड न्यूज हैं। फिल्म के निर्माता आज फिल्म रिलीज के नई तारीख की घोषणा कर सकते हैं। खबरों की माने तो फिल्म को 9 फरवरी को रिलीज करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 4
padmavati
हाल ही में सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव के साथ 'पद्मावती' को हरी झंडी दे दी थी। इससे फिल्म रिलीज की राह खुलती नजर आ रही है। हालांकि सेंसर बोर्ड की एक कमिटी ने फिल्म को देखने के बाद फैसला किया था कि निर्माताओं को फिल्म में कुछ बदलाव करने होंगे।
विज्ञापन
3 of 4
Padmavati
आपको बता दें कि फिल्म 'पद्मावती' 1 दिसंबर, 2017 को रिलीज होनी थी। लेकिन फिल्म को लेकर देशभर में हुए विरोध के बाद रिलीज डेट को टाल दिया गया था। सेंसर बोर्ड के कहने पर इसका नया नाम 'पद्मावत' तय किया गया है।