महाराष्ट्र के पुणे जिले में भीमा कोरेगांव युद्ध की 200वीं सालगिरह के दौरान हुई हिंसा की वजह से महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया गया है। महाराष्ट्र में कई जगहों पर प्रदर्शन के चलते राज्य में बस और रेल सेवा पर भी गहरा असर पड़ा है। इतना ही नहीं बॉलीवुड और कई टीवी इवेंट्स कैंसिल करने पड़े हैं।
विज्ञापन
2 of 4
Sonu Ke Titu Ki Sweety
आज कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी का गाना 'सुबह-सुबह' लॉन्च किया जाना था लेकिन महाराष्ट्र बंद की वजह से इसे कैंसिल करना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 4
my birthday song
इतना ही नहीं संजय सूरी का माई बर्थडे सॉन्ग का ट्रेलर भी आज रिलीज किया जाना था लेकिन कोरेगांव भीमा इलाके में भड़की जातीय हिंसा के विरोध में बुधवार को बुलाए गए महाराष्ट्र बंद का असर यहां भी देखने को मिला।
आपको बता दें कि कोरेगांव हिंसा को देखते हुए ठाणे में अब 4 जनवरी तक धारा 144 लगा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज पूरे महाराष्ट्र में लोकल ट्रेन से लेकर स्कूल और हाइवे बंद रहेंगे। महाराष्ट्र बंद होने से राज्य की 40 हजार बसें नहीं चलेंगी और पुणे हाईवे भी बंद रहेगा।