फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' का कलेक्शन 300 करोड़ के पार होते ही भंसाली ने जोड़ा नया गीत, देखें VIDEO

Fri, 02 Feb 2018 02:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
padmaavat
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' विरोध के बावजूद देशभर के 7 हजार सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई। फिल्म का गाना घूमर रिलीज के बाद से ही हिट हो चुका है। घूमर के बाद खली बली गाने ने भी काफी धूम मचाई। 'खलीबली' के बाद अब संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' का एक और गाने का वीडियो रिलीज हो गया है।
विज्ञापन

2 of 4
padmaavat
फिल्म का यह गाना 'बिन्ते दिल मिसिरया में' सूकून का अहसास होगा। हो भी क्यों न गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी दिलकश आवाज दी है। फिल्म में यह गाना दिल्ली सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की खिदमत में लगा उसका गुलाम मलिक कफूर गुनगुनाता है।
 
विज्ञापन

3 of 4
padmaavat
यह गाना अरबीक संगीत से प्रभावित है। गाने के बोल ए एम तुराज ने लिखे हैं और इसे खुद संजय लीला भंसाली ने कंपोज किया है। इस गाने में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार को बखूबी दिखाया गया है। गाने में दिल्ली सल्तनत के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की जो तस्वीर इतिहास में आपने पढ़ी या देखी होगी निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म में उस किरदार को जीवित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 
विज्ञापन

4 of 4
padmaavat
गाने में साफ जाहिर है कि रणवीर सिंह ने सनकी सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के रोल में जान डाल दी है। फिल्म में उनका सनकीपन आकर्षित करता है। मलिक कफूर के किरदार में जिम सारभ ने उम्दा प्रदर्शन किया है।
यहा देखें गाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें