इरफान खान स्टारर 'ये साली जिंदगी' और करीना कपूर स्टारर
'चमेली' जैसी शानदार फिल्मों के बाद फिल्म निर्देशक सुधीर मिश्रा अपनी एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म बांगला लेखक शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के क्लासिक नोबल 'देवदास' पर आधिरत है।
इस फिल्म का नाम 'दासदेव' है। इस फिल्म का आज पोस्टर रिलीज हो गया है। बताया जा रहा है यह फिल्म शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की जीवन पर आधारित एक राजनीतिक कहानी से भरी फिल्म है। जिसके राजनीति के कई रंग देखने को मिलेंगे।