पद्मावत
आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की यह पहली ऐसी फिल्म में है जो 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस बात की जानकाली वायकॉम 18 के सीईओ सुधांशु वत्स ने दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, फिल्म को 50 दिन पूरे हो गए। सभी को शुभकामनाएं। पूरी टीम को इस तरह के शानदार काम के लिए बधाई।