फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ी उर्वशी रौतेला, फैंस का रवैया सौतेला..और गिर गया कलेक्शन

Sat, 17 Mar 2018 06:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hate story 4
पिछले हफ्ते रिलीज हुई उर्वशी रौतेला की फिल्म 'हेट स्टोरी 4' की कमाई जारी है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ठीक ठाक रहा है। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बता दें कि निर्देशक विशाल पांड्या की फिल्म 'हेट स्टोरी 4' इसी शुक्रवार रिलीज हुई है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
hate story 4
हालांकि पहले दिन फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी लेकिन वीकेंड में छुट्टी का फायदा फिल्म को मिला। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक 'हेट स्टोरी 4' ने रविवार को 4.50 करोड़ तो वहीं सोमवार को फिल्म ने 2.09 करोड़ की कमाई की और मंगलवार को फिल्म ने 2.10 करोड़, बुधवार को 1.85 करोड़ और गुरुवार को 1.43 की कमाई कर ली। इसी के साथ फिल्म ने पिछले 5 दिन में कुल 20.04 करोड़ कमा लिए हैं। बता दें कि शुक्रवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ और शनिवार को 4 करोड़ का आंकड़ा छुआ था।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
hate story 4
'हेट स्टोरी' सीरीज की फिल्मों के आंकड़ों पर गौर करें तो इस फिल्म की शुरुआत धीमी रही है। इसकी एक वजह यह भी है कि 'हेट स्टोरी 4' को 'ए' सर्टिफिकेट मिला है, जिससे ऑडियंस की संख्या कम हो जाती है। 'हेट स्टोरी' सीरीज की इससे पहले तीन फिल्में आ चुकी हैं और उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन भी किया है। 

4 of 5
hate story 4
कमजोर कहानी को सिर्फ बोल्डनेस के दम पर खींचने की असफल कोशिश फिल्म में साफ देखी जा सकती है। फिल्म में उर्वशी रौतेला, करण वाही और विवान भटेना ने मुख्य किरदार निभाया है। 'हेट स्टोरी 4' का बजट लगभग 20 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इससे पहले 'हेट स्टोरी' सीरीज की तीन फिल्में और भी रिलीज हो चुकी हैं। तीनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hate story 4
इस फिल्म में उर्वशी रौतेला के अलावा करण वाही, इहाना और विवान भी मेन किरदार में हैं। करण वाही टीवी के जाने माने चहरे हैं वहीं इस फिल्म के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वहीं फिल्म में गुलशन ग्रोवर भी हैं। ग्रोवर काफी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें