फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करणी सेना के बवाल ने कराई 'पद्मावत' की बंपर कमाई, 3 दिन में ही निकाला बजट का पैसा

Sun, 28 Jan 2018 11:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
PADMAAVAT
भारी विवाद के बाद 25 जनवरी को रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। करणी सेना की धमकियों और हंगामे को दरकिनार करते हुए दर्शकों ने संजय लीला भंसाली, दीपिका और रणवीर का समर्थन किया। इसकी गवाह सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़ रही। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
padmaavat
बॉक्स ऑफिस इंडिया  की रिपोर्ट के मुताबिक 'पद्मावत' ने तीसरे दिन यानि शनिवार को 27 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दूसरे दिन करीब 32 करोड़ रुपए की कमाई की थी। पहले दिन 19 करोड़ रुपए कमाए जबकि 24 जनवरी को पेड प्रिव्यू शो में फिल्म ने 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। इस तरह पेड प्रिव्यू को मिलाकर फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में 83 करोड़ रुपये का आकंड़ा पार कर लिया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
padmaavat
करीब 200 करोड़ में बनीं 'पद्मावत' के डिजिटल राइट्स फिल्म मेकर्स ने 25 करोड़ में बेचे जबकि सेटेलाइट राइट्स 75 करोड़ रुपए में बिके। विदेश में रिलीज के लिए 50 करोड़ रुपए का सौदा किया गया है। इस तरह कुल कमाई मिलाकर फिल्म अपने बजट से ज्यादा यानी 206 करोड़ कमा चुकी है।

4 of 5
Padmaavat
'पद्मावत' में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मिनी का किरदार निभाया है। शाहिद फिल्म में राजा रतन सिंह बने हैं और रणवीर फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में हैं। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म का करणी सेना ने जोरदार विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PADMAAVAT
वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के को-प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर्स के मुताबिक एक मिलियन लोगों से ज्यादा भारतीयों ने फिल्म देखी। पद्मावत 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी। वहीं 1200 स्क्रीन्स पर पेड प्रीव्यू किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें