फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Leela Bhansali: भंसाली को शुरू से पसंद रहे तीन महिला किरदार, इन 10 चरित्रों में दिखेंगे तीनों के अक्स

Sat, 24 Feb 2024 10:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला
दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक ‘भारत एक खोज’ के संपादन से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले मौजूदा दौर के शो मैन निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की एक अलग सी शख्सियत के मुंबई में किस्से हजार हैं। उनके साथ काम करने वालों के किस्से अमावस हैं तो उनकी फिल्में देखने वालों के चांद। भंसाली ने अपनी पहली हिट फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से जो अपना सा सिनेमा, हिंदी सिनेमा में गढ़ा है, उनके कद्रदान इस सफर में साथ आए सात राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारो और 12 फिल्मफेयर पुरस्कारों संग मिलकर एक अलग कारवां हो चुके हैं। संजय का ओटीटी डेब्यू जल्द ही नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ से होने वाला है। 60 के हो चुके संजय में अब भी बच्चों जैसी जिद है, किशोरों जैसा जोश है, और है, जवानी जैसी अपनी अलग कहानी। उम्र के चौथपन में भी वह अपने सिनेमा में ‘सीमा’, ‘सुजाता’ और ‘बंदिनी’ तलाशते हैं। इस तलाश में संजय ने हिंदी सिनेमा में चंद बेहतरीन महिला किरदार गढ़े हैं, आइए देखते हैं उनकी झलक, शुरुआत पिछली फिल्म की गंगूबाई से..
Ayushmann Khurrana: बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे आयुष्मान, माथे पर तिलक-गले में माला पहन भक्ति में दिखे लीन
विज्ञापन

2 of 11
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म: गंगूबाई काठियावाड़ी (25 फरवरी 2022) 

किरदार: गंगूबाई 

फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अभिनेत्री आलिया भट्ट का बहुत ही मजबूत और सशक्त किरदार रहा है। इस फिल्म की कहानी एस. हुसैन जैदी की लिखी किताब  'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' पर आधारित है। फिल्म में गंगूबाई एक यौनकर्मी के रूप में शरुआत करती है और बाद में सभी लड़कियों के हक के लिए आवाज उठाती है। एक महिला माफिया डॉन और कमाठीपुरा में एक वेश्यालय की मालकिन की भूमिका में आलिया भट्ट ने इस किरदार को जीवंत कर दिया।

विज्ञापन

3 of 11
पद्मावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म: पद्मावत (25 जनवरी 2018 )

किरदार: पद्मावती 

फिल्म 'पद्मावत' में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे अभिनेताओं के बीच दीपिका पादुकोण का किरदार फिल्म का मुख्य आकर्षण था। पद्मावती की सुंदरता की खबर सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी तक पहुंची, जिसने रानी को पकड़ने की इच्छा से प्रेरित होकर चित्तौड़ को घेर लिया। रानी पद्मावती ने खुद को दुष्ट शासक अलाउद्दीन खिलजी के हाथों में सौंपने के बजाय जौहर (आत्मदाह) करने का फैसला किया। दीपिका पादुकोण ने इस किरदार में भंसाली के इशारों पर अपनी जान फूंक दी है। 

4 of 11
बाजीराव मस्तानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म: बाजीराव मस्तानी (18 दिसंबर 2015)

किरदार: मस्तानी 

फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका पादुकोण ने मस्तानी की भूमिका निभाई थी।  एक योद्धा और प्रेमिका  की भूमिका में दीपिका पादुकोण का गजब का सामंजस्य देखने को मिला। बाजीराव के जीवन में दूसरी महिला के रूप में मस्तानी का किरदार मजबूत, शक्तिशाली और संयमित है। इस फिल्म में संजय लीला भंसाली ने प्रियंका चोपड़ा के किरदार काशीबाई को भी बहुत ही खूबसुरती से पेश किया। शांत, सरल काशीबाई तब भी मजबूत रहती है जब उसके पति को दूसरी महिला मस्तानी से प्यार हो जाता है।

विज्ञापन

5 of 11
गोलियों की रासलीला रामलीला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म: गोलियों की रासलीला रामलीला (15 नवंबर 2013)

किरदार: लीला 

फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' दो गैंगस्टर परिवारों के  बीच की कहानी है। जिसके परिवार के बच्चे  एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं, लेकिन अपने परिवारों के सदियों पुराने  दुश्मनी होने के कारण अलग होने के लिए मजबूर हो जाते हैं। एक सामंतवादी लीला के किरदार  में दीपिका पादुकोण ने अपने अभिनय से दर्शकों को खूब प्रभावित किया और इस किरदार में दीपिका पादुकोण के अभिनय की खूब तारीफ हुई।   

विज्ञापन

6 of 11
गुजारिश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म: गुजारिश (19 नवंबर 2010)

किरदार: सोफिया डिसूजा 

फिल्म 'गुजारिश' की कहानी एक लकवाग्रस्त जादूगर की कहानी है जो अदालत में याचिका दायर कर अपनी जिंदगी खत्म करने की इजाजत मांगता है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन ने  एक नर्स सोफिया  डिसूजा की भूमिका निभाई थी। सोफिया का अपना एक अतीत है लेकिन जैसे ही वह आजाद पंछी की तरह होती है दोनों के रिश्ते नए रंग में घुलने लगते हैं। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय ने अपने करियर का बेहतरीन किरदार निभाया है।

विज्ञापन

7 of 11
ब्लैक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म: ब्लैक (4 फरवरी 2005)

किरदार: मिशेल

फिल्मों में अमिताभ बच्चन के कद और दमदार अभिनय के आगे किसी अन्य कलाकार का परदे में जगह बना पाना बेहद मुश्किल माना जाता है। ऐसे में फिल्म 'ब्लैक' एक अपवाद की तरह नजर आती है।  फिल्म  अमिताभ बच्चन  के होते हुए फिल्म में रानी मुखर्जी का किरदार दर्शकों के दिमाग पर जादू सा करता नजर आया था। इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने मिशेल की भूमिका निभाई थी जो देखने और सुनने में अक्षम हैं लेकिन अपने जिद्दी शिक्षक की मदद से वह एक नया मुकाम हासिल करती है।

8 of 11
देवदास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म: देवदास (23 मई 2002)

किरदार: पारो 

फिल्म 'देवदास' में संजय लीला भंसाली ने जिस खूबसूरती के साथ पारो के किरदार को फिल्म में पेश किया, उसी खूबसूरती और बड़ी शिद्दत के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन ने पारो के किरदार को निभाया भी है। ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा ही संजय लीला भंसाली के साथ काम करना पसंद करती हैं। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन ने  एक ऐसी महिला पारो का किरदार निभाया जिसने बचपन से सिर्फ एक ही पुरुष से प्यार किया। उसका प्यार भावुक और शुद्ध है। इस फिल्म में ऐश्वर्या का सबसे खूबसूरत काम निखर कर सामने आया है। 

9 of 11
देवदास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म: देवदास (23 मई 2002)

किरदार: चंद्रमुखी 

क संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'देवदास'  में जितनी खूबसूरती के साथ पारो का किरदार फिल्म में पेश किया है, उसी खूबसूरती के साथ फिल्म में चंद्रमुखी के भी किरदार को पेश किया है। फिल्म में दोनों किरदार एक दूसरे से कम नहीं है और माधुरी दीक्षित ने चंद्रमुखी  के किरदार को उसी शिद्दत और खूबसूरती के साथ निभाया है। पारो और देव के बचपन के प्यार को अलग रखते हुए, देवदास के लिए चंद्रमुखी का प्यार शुद्ध और पवित्र है।

10 of 11
हम दिल दे चुके सनम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म: हम दिल दे चुके सनम (18 जून 1999)

किरदार: नंदिनी  

फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में भंसाली ने एक बहुत ही खूबसूरत सी प्रेम कहानी पर्दे पर पेश की। इस फिल्म में ऐश्वर्या ने नंदिनी के किरदार को जिस खूबसूरती के साथ पेश किया उसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए थे। जिंदादिल और साफ दिल वाली नंदिनी को गायक समीर से प्रेम हो जाता है, लेकिन उसकी शादी वकील वनराज से करा दी जाती है। फिल्म में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से ऐश्वर्या राय बच्चन ने शुरू से अंत तक दर्शकों को बांधे रखा।

विज्ञापन

11 of 11
खामोशी द म्यूजिकल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म: खामोशी द म्यूजिकल  (9 अगस्त 1996)

किरदार: एनी ब्रिगेंजा 

फिल्म 'खामोशी  द म्यूजिकल' में नाना पाटेकर और  सलमान खान की मौजूदगी के बावजूद फिल्म का मुख्य आकर्षण मनीषा कोइराला रहीं। निर्देशक के रूप में संजय लीला भंसाली की यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म में मनीषा कोइराला के किरदार को संजय लीला भंसाली ने इस तरह से पेश किया कि मनीषा कोइराला के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म माना जाता है। इस फिल्म में मनीषा कोइराला ने एक मूक-बधिर जोड़े की देखभाल करने वाली बेटी एनी ब्रिगेंजा  की भूमिका निभाई थी और इस भूमिका में मनीषा कोइराला की काफी प्रशंसा की गई। 
The Crew: उड़ान भरने के लिए तैयार करीना, तब्बू, कृति, 'द क्रू' के नए पोस्टर के साथ टीजर के रिलीज डेट का खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें