फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में बयान दर्ज कराने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे संजय लीला भंसाली

Mon, 06 Jul 2020 01:11 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय लीला भंसाली - फोटो : ANI
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने सभी को हैरान करके रख दिया है। पुलिस इस मामले की बड़ी गहराई से जांच कर रही है। अब सुशांत की आत्महत्या मामले में निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) अपना बयान दर्ज कराने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं। पुलिस स्टेशन जाने के दौरान की उनकी तस्वीरें सामने आईं हैं। जहां भंसाली मास्क लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। 


 
विज्ञापन

2 of 5
संजय लीला भंसाली - फोटो : ANI
मुंबई पुलिस ने दो दिन पहले निर्देशक संजय लीला भंसाली को पूछताछ के लिए तलब किया था। भंसाली को दो दिनों में पुलिस के सामने पेश होने का समन जारी किया गया था। अब भंसाली अपना बयान दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
संजय लीला भंसाली, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत को दो बार संजय लीला भंसाली की फिल्में ऑफर हुईं थी लेकिन बाद में सुशांत को दोनों ही फिल्मों से निकाल दिया गया। जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में थे। इसी मामले में पुलिस संजय लीला भंसाली से पूछताछ कर सकती है।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के सुसाइड केस में मुंबई पुलिस ने तीन टीमें बना रखी हैं। तीनों टीमों के कामों का विभाजन इस तरह किया गया है कि इस मामले में ज्यादा से ज्यादा सबूत इकट्ठे किए जा सके और सुशांत की आत्महत्या की वजह की तह तक जाया जा सके। पुलिस इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके मैनेजर, अभिनेत्री संजना सांघी समेत अब तक 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
उल्लेखनीय है कि 14 जून को पटना (बिहार) के रहने वाले अभिनेता सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सिंह राजपूत के दोस्तों व करीबियों का कहना है कि वे पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन का शिकार थे और अपना ट्रीटमेंट भी करवा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें