फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' चली यूके, अगले महीने से शुरू कर रहे हैं शूटिंग

Mon, 06 Jul 2020 01:01 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बेल बॉटम - फोटो : अमर उजाला मुंबई
घोषणा होने वाले दिन से ही लगातार चर्चाओं में चल रही खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' ने शूटिंग के लिए मैदान में उतरने का फैसला कर लिया है। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए फिल्म के सभी कलाकार, निर्माता और निर्देशक शूटिंग के लिए यूनाइटेड किंगडम (यूके) जाने के तैयारी में लग गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
वाणी कपूर, अक्षय कुमार - फोटो : ट्विटर

अगस्त के महीने से ही फिल्म का पहला शेड्यूल शुरू होने जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से कई फिल्म निर्माता अपने प्रोजेक्ट्स की शूटिंग मुंबई से बाहर करने की योजना बना रहे हैं। वह ऐसी जगहों का चुनाव कर रहे हैं, जहां कोरोना वायरस का प्रभाव थोड़ा कम हो और काम करने में भी सरकार ने छूट दे रखी हो।

विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के निर्माताओं की शुरुआत में मुंबई में ही शूटिंग करने की योजना थी क्योंकि यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसके लिए भारत में ही ज्यादा सहूलियत मिल रही थी। लेकिन, पिछले मार्च से कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद भारत की तस्वीर एकदम बदल चुकी है और सरकार ने भी कड़े दिशा निर्देशों के तहत काम करने पर पाबंदियां लगा रखी हैं।

4 of 5
बेल बॉटम - फोटो : ट्विटर

इसलिए, फिल्म के निर्माताओं का विचार है कि इस फिल्म की शूटिंग यूके में पूरी की जाए। बता दें कि अक्षय कुमार, वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन रंजीत एम तिवारी करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लखनऊ सेंट्रल

फिल्म के निर्माताओं ने इसे अगले साल 2 अप्रैल को रिलीज करने की घोषणा की है। बता दें कि इससे पहले रंजीत वर्ष 2017 में आई फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' का निर्देशन भी कर चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें