सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के सुसाइड केस में मुंबई पुलिस ने तीन टीमें बना रखी हैं। तीनों टीमों के कामों का विभाजन इस तरह किया गया है कि इस मामले में ज्यादा से ज्यादा सबूत इकट्ठे किए जा सके और सुशांत की आत्महत्या की वजह की तह तक जाया जा सके। पुलिस इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके मैनेजर, अभिनेत्री संजना सांघी समेत अब तक 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है।